अपडेटेड 14 September 2025 at 09:30 IST

Pitru Paksha 2025 Deepak : पितरों को करना चाहते हैं प्रसन्न तो जलाएं आटे के दीपक, जानें शुभ दिशा और महत्व

Pitru Paksha 2025 Deepak : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में आटे के दीपक जलाने का विशेष महत्व है। अगर आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आइए इस लेख में विस्तार से हम आपको बताएंगे कि आटे के दीपक कब और किस दिशा में जलाना है?

Pitru Paksha 2025 Deepak | Image: Freepik

Pitru Paksha 2025 Deepak : सनातन धर्म में पितृ पक्ष को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पितृ अपने परिवार से मिलने के लिए पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इतना ही नहीं, पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण भी विधिवत रूप से किया जाता है। इस दौरान ब्राह्मण को भोजन कराया जाता है और पशु-पक्षियों को भी खाना दिया जाता है। क्योंकि यह पितरों तक खाना पहुंचाने के जरिए माने जाते हैं। आपको बता दें, पितृपक्ष में पितरों के नाम से दीपक जलाने का भी विधान है।

अब ऐसे में अगर आप भी पितरों के नाम से दीपक जलाना चाहते हैं तो आटे का दीपक किस दिशा और किस नियम से जलाना शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

पितृपक्ष में आटे के दीपक किस दिशा में जलाएं?

पितृपक्ष में आप पितरों के नाम की आटे से दीपक बनाएं और आप इसे घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। आप खासकर इसे शाम के समय जलाएं। आप पितरों के नाम की दीपक दक्षिण दिशा में भी जला सकते हैं। इससे पितरों की कृपा घर-परिवार वालों पर पड़ती है।

पितृपक्ष में आटे के दीपक कब जलाना माना जाता है शुभ?

पितृपक्ष में आप आटे के दीपक प्रदोष काल यानी कि शाम के समय जलाएं और पितरों के मंत्रों का जाप करें। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है और घर में चल रही सभी परेशानियां दूर होती है। साथ ही सभी काम बनने लग जाते हैं।

ये भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2025: इस बार माता रानी आएंगी हाथी पर सवार होकर, शारदीय नवरात्रि में मिलेंगे ये शुभ संकेत

पितृपक्ष में आटे के दीपक जलाने का महत्व

पितृ पक्ष में पितृ अपने वंश से मिलने आते हैं। इसलिए उनकी स्वागत में आटे के दीपक जलाएं। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और  पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा अगर आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही है तो आप आटे के दीपक में थोड़े से काले तिल डालकर जलाएं। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं और घर में खुशियों का आगमन होता है। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 September 2025 at 09:30 IST