अपडेटेड 29 December 2025 at 13:17 IST

Shukra Gochar 2026: 13 जनवरी से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, शुक्र करने जा रहे हैं मकर राशि में गोचर

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल में बदलाव से व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। अब ऐसे में 13 जनवरी को शुक्र, मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Shukra Gochar 2025 | Image: Freepik

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को सुख, सौंदर्य, प्रेम और धन का कारक माना जाता है। वहीं जब भी शुक्र अपनी राशि बदलते हैं तो इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। साल 2026 की शुरुआत में ही शुक्रदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 

मकर राशि में शुक्र का गोचर 13 जनवरी को होने जा रहा है और इस दौरान कई राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। अब ऐसे में यह गोचर कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। यह गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

शुक्र गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ 

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। नौवें भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए भाग्य के द्वार खोल देगा। अगर आपको कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो अब आपके काम जल्दी बनने लग जाएंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अगर आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो आपको लाभ हो सकता है। शुक्रवार के दिन मिठाई या फिर सफेद चीजों का दान जरूर करें।

शुक्र गोचर कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली 

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर प्रेम संबंधों में मधुरता लेकर आया है। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपको धन लाभ भी हो सकता है। अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बन रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस दौरान करने से आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

शुक्र गोचर मकर राशि वालों के लिए उत्तम फलदायी 

मकर राशि वालों के लिए शुक्र गोचर सबसे अधिक प्रभावशाली माना जा रहा है। लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तों में मधुरता आएगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो वह भी आपको मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Black Vs White Sesame Seeds: सफेद या काले तिल, सर्दियों में कौन से हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद? जानें लें खाने का सही तरीका

शुक्र गोचर मीन राशि वालों के लिए प्रभावशाली 

शुक्र के गोचर से मीन राशि वालों को फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आप हर शुक्रवार को इत्र लगाएं और मां लक्ष्मी को चांदी की कोई चीज चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आएगी। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 December 2025 at 13:17 IST