अपडेटेड 5 August 2025 at 12:54 IST

Shravan Purnima 2025: क्या है श्रावण पूर्णिमा की सही तारीख? जानिए महत्व से लेकर पूजा विधि

Shravan Purnima 2025: सावन का महीना फिलहाल चल रहा है जो 9 अगस्त को खत्म होने वाला है। वैदिक पंचांग की माने तो, सावन का समापन हर साल श्रावण पूर्णिमा पर होता है।

Shravan Purnima 2025 | Image: X

Shravan Purnima 2025: सावन का महीना फिलहाल चल रहा है जो 9 अगस्त को खत्म होने वाला है। वैदिक पंचांग की माने तो, सावन का समापन हर साल श्रावण पूर्णिमा पर होता है। इसी दिन रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025 Date) भी मनाया जाता है। हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर ये त्योहार आता है। 

श्रावण पूर्णिमा कब है (Shravan Purnima 2025 Date)

इस साल श्रावण पूर्णिमा 9 अगस्त यानि शनिवार को आ रही है। इसी के साथ सावन भी खत्म हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरूआत इस साल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से होगी जो 9 अगस्त की दोपहर 1:24 बजे खत्म हो रही है। वहीं, चंद्रोदय 9 अगस्त को शाम 6:45 बजे होगा।

श्रावण पूर्णिमा के महत्व के बारे में जानिए

हिंदू धर्म में श्रावण पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ करना काफी शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान का कार्य करना चाहिए। बता दें कि इसका समय सुबह 4 बजकर 22 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। ये साल की पांचवीं पूर्णिमा है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और गंगा स्नान करते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। श्रावण पूर्णिमा पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है।

श्रावण पूर्णिमा की पूजन विधि (Shravan Purnima 2025 Pujan Vidhi)

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान करना चाहिए। फिर व्रत का संकल्प लेते हुए भगवान सत्यनारायण की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें। मूर्ति को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं और पीले फल और फूल अर्पित करें। फिर सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ें। इस दिन शिव परिवार की भी पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव को फूल, बेलपत्र, अक्षत और भोग अर्पित करें। 

ये भी पढ़ेंः Guru Purnima 2025: 10 या 11 जुलाई... कब है गुरु पूर्णिमा? जानें स्नान से लेकर पूजा करने का शुभ समय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 August 2025 at 12:54 IST