Guru Purnima 2025: 10 या 11 जुलाई... कब है गुरु पूर्णिमा? जानें स्नान से लेकर पूजा करने का शुभ समय
गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाया जाता है। वहीं चंद्रमा को अर्घ्य देना भी बेहद शुभ होता है। साथ ही। श्री हरी विष्णु जी की पूजा की जाती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guru Purnima Muhurat: गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु और मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। यह साल के आषाढ़ माह में मनाई जाएगी। बता दें कि इस दिन विधि-विधान के साथ में मां लक्ष्मी और चंद्रमा की उपासना करने का विधान होता है।
इसके अलावा गुरु पूर्णिमा के दिन भद्रा का साया भी रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं आखिर कब है गुरु पूर्णिमा और जानेंगे क्या है स्नान का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त-
कब है गुरु पूर्णिमा?
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई को रात 01 बजकर 37 मिनट पर होगी और इसका समापन 11 जुलाई को रात 02 बजकर 07 मिनट होगा। गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। इस मुहूर्त के अनुसार आप स्नान और पूजा कर सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
गुरु पूर्णिमा इस बार गुरुवार के दिन और गुरु बृहस्पति और सूर्य की युति मिथुन राशि में होने से गुरु आदित्य राजयोग का संयोग भी बन रहा है। वहीं पवित्र जल में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्रदेव आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे और ऐसे में आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी
क्या है स्नान से लेकर पूजा करने की विधि?
- नहाने के पानी में गंगाजल मिला लें।
- साफ-सुथरे कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी और श्री हरी विष्णु का जलाभिषेक करें।
- अब मां लक्ष्मी को लाल रंग के फूल, लाल चंदन और शृंगार का सामान चढ़ाएं।
- मंदिर में घी का दीपक जलाकर व्रत लेने का संकल्प करें।
- गुरु पूर्णिमा की व्रत कथा और मां लक्ष्मी का पाठ करें।
- इसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ श्री हरी विष्णु और लक्ष्मी मां की आरती करें और माता को खीर का भोग लगाएं।
- अंत में चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें और भगवान से क्षमा प्रार्थना करें।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।