अपडेटेड 10 October 2024 at 09:52 IST
Maha Ashtami 2024 Date: क्या अष्टमी और नवमी एक ही दिन हैं?
Are Ashtami and Navami on the same day in 2024? इस साल अष्टमी और नवमी कब मनाई जा रही है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Are Ashtami and Navami on the same day in 2024? इस बार नवरात्रि की तिथियां घटने बढ़ने के चलते लोगों को यह कंफ्यूजन है कि अष्टमी और नवमी कब मनाई जाएगी। कुछ लोगों को लग रहा है कि यह दोनों ही तिथि एक दिन हैं तो कुछ लोगों को लग रहा है कि अष्टमी और नवमी के बीच में एक का गैप है। लेकिन बता दें कि दोनों के समय पर निर्भर करता है कि ये अष्टमी कब आ रही है और अष्टमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा।
आज का हमारा लेख इन दोनों के समय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अष्टमी और नवमी कब मनाई जा रही है। पढ़ते हैं आगे…
क्या 2024 में अष्टमी और नवमी एक ही दिन है?
अष्टमी का आरंभ 10 अक्टूबर को दोपहर 12:31 पर हो रहा है। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से अष्टमी 10 अक्टूबर को नहीं मनाई जाएगी। वहीं इस तिथि का समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 पर हो रहा है। यानी अष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। बता दें कि 11 अक्टूबर को ही नवमी भी शुरू हो रही है। ऐसे में इसका आरंभ 12:06 के बाद से हो रहा है। यानी हम कह सकते हैं की अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रही है। हालांकि नवमी का समापन 12 अक्टूबर को हो रहा है। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से कन्या पूजन नवमी की सुबह कर सकते हैं।
कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त
कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो आप 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी पर 9:14 से कन्या पूजन कर सकते हैं और इस शुभ मुहूर्त का समापन सुबह 10:41 पर हो रहा है। कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को घर में बुलाया जाता है। साथ ही उन्हें खाना खिलाया जाता है। इसके बाद विदा से पहले उन्हें भेंट दी जाती है और विदा किया जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 October 2024 at 09:25 IST