अपडेटेड 1 October 2024 at 14:30 IST
Shardiya Navratri 2024: तांबा, पीतल या सोना... माता की पूजा में कौन-सा कलश रखें?
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि की पूजा के लिए माता की चौकी सजाने वाले हैं तो ऐसे में जानते हैं कि चौकी पर किस धातु का कलश रखें...
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रों की पूजा कुछ नियमों के साथ की जाती है। बता दें कि इस साल नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी नवरात्रों की पूजा करने वाले हैं और इस दिन कलश स्थापित करने वाले हैं तो आपको यह पता होना जरूरी है कि किस धातु का कलश स्थापित करें।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप नवरात्रों की पूजा के दौरान माता रानी के लिए किस धातु का कलश (kalash isthapana niyam) रख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
तांबे का कलश
तांवे का कलश आसानी से खरीदा जा सकता है। यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता है। वहीं माता रानी का वाहन सिंह माना जाता है और तांबे का कलश सिंह राशि का धातु है। ऐसे में आप इस कलश को स्थापित करके माता रानी का आवाहन कर सकते हैं।
पीतल का कलश
आप अपनी पूजा में पीतल के कलश का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इस कलश को शुद्धता और पवित्र माना जाता है। वहीं इस धातु को देवता भी पसंद करते हैं। पीतल के बर्तन घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा भी आ सकती है और वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है।
सोने का कलश
सोने को धन और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। ऐसे में मान्यता है कि इस कलश में देवी लक्ष्मी निवास करती हैं। आप पूजा में सोने के कलश को स्थापित करके देवी दुर्गा की शक्तियों का आवाहन कर सकते हैं। इसके अलावा सोने की धातु को शुभ मानते हैं। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल शुभ कार्यों में किया जाता है।
नोट - बता दें कि नवरात्रि की पूजा कलश में जल, गंगाजल, रोली, चावल आदि भरकर करते हैं। ऐसे में आप पीतल, सोना या तांबे के अलावा मिट्टी के कलश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 14:28 IST