अपडेटेड 1 October 2024 at 13:16 IST
Surya Grahan 2024: रात में लगेगा सूर्य ग्रहण, 2 या 3 अक्टूबर... भारत में सूतक मान्य?
Surya Grahan 2024 time and date in hindi: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण कितने बजे से पड़ेगा? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya Grahan 2024 time and date in hindi: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण का लगना महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। बता दें कि अक्टूबर के महीने में इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में लोगों को इसकी तिथि को लेकर काफी कंफ्यूजन है। किसी को लग रहा है कि ये 2 अक्टूबर के दिन लगेगा तो किसी को लग रहा है कि ये 3 अक्टूबर के दिन लगेगा। ऐसे में इसकी सही तिथि की जानकारी होना जरूरी है। साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि सूर्य ग्रहण भारत में लगने वाला है या नहीं और सूतक से जुड़ी जानकारी का भी पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) किस तिथि को लगने वाला है। पढ़ते हैं आगे…
भारत में सूर्य ग्रहण कब लगेगा? (When the Surya Grahan will start and end?)
बता दें कि सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर दिन बुधवार को लगने वाला है। यह रात 9:13 पर शुरू होगा वही इसका समाप्त है अगले दिन यानि 3 अक्टूबर सुबह 3:17 मिनट पर होगा। लेकिन भारतीय लोगों को बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगने वाला है। ऐसे में सूतक भारत में मान्य नहीं हैं।
मार्च 2025 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण? (When Surya Grahan will start in 2025?)
बता दें कि अगली साल यानि 2025 में पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। हालांकि ये भारत में नहीं बल्कि एशिया, यूरोप, अफ्रीका के साथ-साथ दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर में भी लोगों को दिखेगा। चूंकि ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा ऐसे में अपने देश में यानि भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण का सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 13:10 IST