अपडेटेड 16 October 2024 at 08:46 IST
Sharad Purnima 2024: आज याद से खरीद लें सुई-धागा, शरद पूर्णिमा के चांद को देखकर करें ये उपाय
Sharad purnima 2024 in hindi: शरद पूर्णिमा के दिन हमें क्या करना चाहिए? शरद पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए? जानें इस लेख के माध्यम से...
Sharad purnima 2024 in hindi: शरद पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी जी के साथ-साथ श्री कृष्ण और राधा रानी को भी समर्पित है। इस दिन इनकी पूजा कर, इन्हें प्रसन्न किया जाता है। बता दें कि शरद पूर्णिमा बेहद ही महत्वपूर्ण पूर्णिमा मानी जाती है। इस साल यह 16 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाई जा रही है। ऐसे में यदि शरद पूर्णिमा की रात को चांद के सामने कुछ उपाय किए जाएं तो इससे जीवन को और सेहत को दोनों को अच्छा बनाया जा सकता है। क्या जानते हैं कि पूर्णिमा की रात सुई धागा चांद को देखकर पिरोया जाए तो इसका क्या महत्व है।
यदि नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चांद को देखकर सुई-धागा पिरोया जाए तो इसका क्या महत्व है और हम शरद पूर्णिमा की रात को क्या उपाय कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
शरद पूर्णिमा के दिन हमें क्या करना चाहिए?
- मान्यता है कि यदि आप चांद की रोशनी के सामने सुई और धागे को पिरोते हैं तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही देखने की शक्ति का संचार भी बढ़ता है। यह मान्यता है, यदि सुई धागे को पिरोया जाए तो व्यक्ति की आंखों से चश्मा भी उतर सकता है। यही कारण है कि लोग शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रोशनी के सामने बैठकर सुई धागे को पिरोते हैं।
- यदि चांद की रोशनी के नीचे खीर रखी जाए और अगले दिन इसका सेवन किया जाए तो ऐसा करने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि उस खीर का सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। मान्यता है कि रात में बरसने वाला अमृत उस खीर में समा जाता है और वह खीर प्रसाद का रूप ले लेती है। ऐसे में यदि खीर का सेवन अगले दिन परिवार वाले करते हैं तो शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 October 2024 at 08:46 IST