अपडेटेड 16 October 2024 at 07:35 IST

Karwa Chauth 2024 Kab hai: तीन दिन बाद है करवा चौथ, 20 या 21 अक्टबूर...? जानें सही तिथि

Karva Chauth 2024 Kab hai: 2024 में करवा चौथ की वास्तविक तारीख क्या है? 2024 में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा? जानें इस लेख के माध्यम से...

Karwa Chauth 2024
करवा चौथ तिथि | Image: Shutterstock

karwa chauth 2024 date and time in hindi: करवा चौथ का त्योहार पति की सलामती के लिए महिलाओं द्वारा रखा जाता है। यह व्रत निर्जला होता है। हालांकि जो महिलाएं निर्जला व्रत रखने में असमर्थ हैं वे फलहार पर भी इस व्रत को रख सकती हैं। बता दें कि इस व्रत का पारण शाम के वक्त चंद्रमा के दर्शन करके होता है। लेकिन इस साल यानी 2024 में यह व्रत कब मनाया जाएगा, इसकी सही तिथि क्या होगी और चांद कब निकलेगा, ये कुछ सवाल महिलाओं के मन में उठ रहे हैं। ऐसे में इन सवालों के जवाब के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि करवा चौथ का त्यौहार (Karwa Chauth 2024) कब मनाया जा रहा है और इसकी सहित तिथि क्या है। पढ़ते हैं आगे…

2024 में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?

  1. इस साल यानी 2024 में करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। जी हां, चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 20 अक्टूबर सुबह 6:46 पर हो रहा है। वहीं इसका समापन 21 अक्टूबर सुबह 4:16 पर हो रहा है। ऐसे में चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का समय सुबह 6:25 से शाम 19:07 मिनट है। 
  2. यदि आप करवा चौथ की पूजा करने वाले हैं तो पूजा का मुहूर्त शाम के समय है। आप शाम 5:46 से 7:02 तक करवा चौथ की पूजा कर सकते हैं। यानी पूजा की अवधि 1 घंटा 16 मिनट तक ही है। 
  3. चंद्रमा कितने बजे निकलेगा, यदि आपके मन में यह सवाल है, तो बता दें कि चंद्रमा शाम 7:54 के आसपास निकल सकता है। हालांकि इस समय में परिवर्तन भी आ सकता है। ऐसे में आप शाम के वक्त इस समय पर अपना वर्त चंद्रमा को देख करे खोल सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजन थाली में जरूर रखें ये सामान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 October 2024 at 07:35 IST