अपडेटेड 8 January 2026 at 15:01 IST

Shani Margi 2026: नए साल पर शनि की मार्गी से पलट जाएगा कई राशियों का भाग्य, मिलेगा अगले 6 महीने तक लाभ; होंगे कामयाब

Lucky Zodiac Signs In 2026: साल 2026 में शनि की मार्गी चाल से कुछ राशि वालों के लिए राहत, तरक्की और स्थिरता लेकर आएगी। मेहनत के साथ धैर्य रखें, शनि देव आपको जरूर अच्छा फल देंगे।

शनि मार्गी 2026 के लाभ | Image: Freepik

Shani Margi 2026 Lucky Zodiac Signs in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि की चाल का असर धीरे-धीरे लेकिन गहराई से जीवन पर पड़ता है। साल 2026 में शनि देव लंबे समय तक मार्गी अवस्था में रहने वाले हैं, जिसका फायदा कई राशियों को मिलने वाला है। शनि देव 26 जुलाई 2026 तक मीन राशि में मार्गी रहेंगे और इसके बाद 27 जुलाई 2026 से वक्री होंगे। यानी नए साल के करीब 6 महीने शनि मार्गी रहकर कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम देंगे।

ज्योतिषविदों के अनुसार, शनि की यह मार्गी चाल करियर, पैसा, बिजनेस और स्थिरता के मामले में चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। तो चलिए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बेहद शुभ रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं बिजनेस करने वालों को मुनाफा हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि के मार्गी रहते हुए अच्छे अवसर सामने आएंगे। कोई पुरानी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने से फायदा मिलने के संकेत हैं। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान की गई सेविंग्स भविष्य में काम आएंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मार्गी शनि नए रास्ते खोल सकते हैं। दूसरे स्रोत से आय होने की संभावना है। पुराना बिजनेस या पहले किए गए निवेश से फायदा मिल सकता है। यह समय भविष्य की प्लानिंग के लिए अच्छा है। कई काम भाग्य के सहारे भी बनते नजर आएंगे।

मकर राशि

मकर राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। अगले 6 महीने सफलता और खुशियों से भरे रहेंगे। ऑफिस में आपका धैर्य और मेहनत रंग लाएगी। शेयर मार्केट या निवेश से लाभ मिल सकता है। इस समय आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। बचत करने में भी आप सफल रहेंगे और कुल मिलाकर धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे।

कुल मिलाकर, साल 2026 में शनि की मार्गी चाल वृषभ, तुला, कन्या और मकर राशि वालों के लिए राहत, तरक्की और स्थिरता लेकर आएगी। मेहनत के साथ धैर्य रखें, शनि देव आपको जरूर अच्छा फल देंगे।

यह जरूर पढ़ें: Pratiyuti Drishti Rajyog 2026: शुक्र-गुरु की प्रतियुति दृष्टि खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानें किन राशियों को मिलेगा धन लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 January 2026 at 15:01 IST