अपडेटेड 18 December 2025 at 14:44 IST

Shani Gochar: चांदी के पाए में शनि... तो 2026 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल, नौकरी में खूब तरक्की

Shani Gochar 2026: शनि के चांदी के पाए में गोचर से कुछ राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ। जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी प्रमोशन और धनवृद्धि।

Shani Gochar 2026 में लाभ पाने वाली राशियां | Image: freepik

वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वह किसी को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं, तो किसी को अपने कर्मों का सबक भी सिखाते हैं।

शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं और करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान में शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में हैं और 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। नए साल की शुरुआत के साथ शनि अपनी चाल में बदलाव करते हैं और विशेष पाए (चांदी, लोहा या तांबा) धारण करते हैं।

साल 2026 की शुरुआत में शनि चांदी के पाए में रहेंगे, जिसे ज्योतिष में शुभ माना जाता है। इसका असर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। तो चलिए जानते हैं किस राशि की किस्मत चमक सकती है।

कर्क राशि

साल 2026 कर्क राशि वालों के लिए खास और शुभ रहने वाला है। शनि का चांदी का पाया आपको अचानक होने वाले नुकसान से बचा सकता है। इस दौरान आप अपने काम पर ज्यादा फोकस और एकाग्रता बनाए रख पाएंगे।

नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार आए तो सोच-समझकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में थोड़ी सावधानी जरूरी है। इस समय मेहनत का पूरा फल मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में सकारात्मकता आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2026 शनि का चांदी का पाया काफी शुभ साबित होगा। यह समय आपके भाग्य को मजबूती देगा और करियर में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। मेहनत का पूरा और सही फल मिलेगा। नौकरी और कामकाज में आ रही रुकावटें खत्म होंगी।

सरकारी नौकरी, प्रशासन या कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा। पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए स्थिरता और तरक्की लेकर आ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है, इसलिए 2026 आपके लिए राहत लेकर आएगा। शनि का चांदी का पाया आपके जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाएगा। फैसले लेने में उलझन कम होगी। लंबे समय से अटके काम दोबारा चलने लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। बचत बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में चल रही गलतफहमियां धीरे-धीरे दूर होंगी। यह साल कुंभ राशि वालों के लिए नई शुरुआत और मानसिक शांति का संकेत देता है।

शनि का चांदी का पाया 2026 में कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आ सकता है। अगर आप धैर्य, अनुशासन और ईमानदारी से अपने काम करते रहेंगे, तो शनिदेव की कृपा से धन, नौकरी और करियर में तरक्की के अच्छे योग बन सकते हैं।


यह जरूर पढ़ें: Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या के दिन पाना चाहते हैं पितृ दोष से मुक्ति? करें ये आसान उपाय, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 18 December 2025 at 14:30 IST