अपडेटेड 27 January 2026 at 21:39 IST

Shani Gochar 2026: शनि करने जा रहे हैं नीच राशि मेष में गोचर, इन 4 राशियों को फूंक-फूंककर रखना होगा कदम

Shani Gochar 2026: न्याय के देवता शनि देव इस वर्ष अपनी चाल बदलकर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 2026 में शनि मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं।

Shani Gochar 2026 | Image: Freepik

Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को 'न्याय का देवता' और 'कर्मफल दाता' माना गया है। शनि का प्रभाव जातक के धैर्य और अनुशासन की परीक्षा लेता है। लेकिन जब शनि अपनी नीच राशि यानी मेष में प्रवेश करते हैं, तो स्थिति काफी संवेदनशील हो जाती है। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है और इसके स्वामी मंगल हैं, जो शनि के साथ शत्रुता का भाव रखते हैं।

 यही कारण है कि मेष में शनि का गोचर जीवन के कई क्षेत्रों में उथल-पुथल मचा सकता है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए यह गोचर सावधानी बरतने को लेकर आया है। आइए जानते हैं।

शनि गोचर से मेष राशि वाले रहें सावधान

शनि देव इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए सबसे सीधा और गहरा प्रभाव मेष जातकों पर ही पड़ेगा। शनि यहां 'प्रथम भाव' में होने के कारण आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान आप मानसिक भ्रम या निर्णय लेने में असमर्थता महसूस कर सकते हैं। आलस्य के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

शनि गोचर से कर्क राशि वाले रहें सावधान 

कर्क राशि वालों के लिए शनि की दृष्टि उनके कर्म स्थान और सुख-सुविधाओं पर पड़ रही है। यह समय आपके धैर्य की परीक्षा लेने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। विवादों से दूर रहें और 'शांति' को अपना मंत्र बनाएं। ऑफिस की राजनीति का हिस्सा बनने से बचें।

शनि गोचर से तुला राशि के व्यापारी रहें सावधानी 

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर उनके सप्तम भाव को प्रभावित करेगा। शनि की प्रतिकूल दृष्टि आपके सामाजिक और निजी जीवन में असंतुलन पैदा कर सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - Budget 2026: रसोई का बिगड़ेगा बजट या मिलेगाी राहत...वित्त मंत्री निर्मला के पिटारे से महिलाओं के लिए क्या निकलेगा?

शनि गोचर से मकर राशि वाले रहें सावधान

मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, लेकिन मेष में उनकी नीच स्थिति आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगी, जो सुख और माता का स्थान है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। पुराने विवादों से दूर रहें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 January 2026 at 21:39 IST