अपडेटेड 24 December 2025 at 18:08 IST
Shani Budh Gochar 2025: शनि-बुध बना रहा पावरफुल शतांक योग, 30 साल बाद पलटेगा इन राशियों का भाग्य; जीवन में आएगी खुशहाली
शतांक योग 2025 शनि और बुध के कारण बना एक शक्तिशाली योग है, जो खासतौर पर जीवन में खुशहाली, तरक्की और नए अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप भी इन राशियों में से एक हैं, तो यह समय मेहनत और सही फैसलों के लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है।
Shatank Yog 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे प्रभावशाली और धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि का असर लंबे समय तक रहता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के हर पहलू पर पड़ता है। फिलहाल शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान हैं और जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान शनि कई ग्रहों के साथ विशेष योग बनाएंगे। इसी क्रम में 23 दिसंबर 2025 को शनि और बुध के बीच एक खास योग बन रहा है, जिसे शतांक योग कहा जाता है। यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है।
शतांक योग क्या है?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 100 डिग्री की दूरी पर होते हैं, तो शतांक योग बनता है। 23 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शनि-बुध एक-दूसरे से 100 डिग्री पर होंगे, जिससे शतांक योग का निर्माण हुआ है। इसे सेनटाइल के अलावा अंग्रेजी में Centile Combination या 100° Combination कहा जाता है। इस दिन धनु राशि में विराजमान बुध और मीन राशि में स्थित शनि के कारण यह शक्तिशाली योग बन रहा है, जो करीब 30 साल बाद ऐसा प्रभाव दिखा सकता है।
किन राशियों पर पड़ेगा शतांक योग का शुभ प्रभाव?
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शतांक योग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। आपकी कई पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि और समझदारी बढ़ेगी, जिससे आप भविष्य को लेकर सही फैसले ले पाएंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील मिलने के योग हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी यह योग काफी शुभ संकेत लेकर आ रहा है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। साथ ही, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं लव लाइफ अच्छी रहेगी, पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। रिश्तों में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का शतांक योग कई मामलों में खास रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के संकेत हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। इस समय किया गया निवेश लाभ दे सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके अलावा सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी।
शतांक योग 2025 शनि और बुध के कारण बना एक शक्तिशाली योग है, जो खासतौर पर धनु, मकर और सिंह राशि वालों के जीवन में खुशहाली, तरक्की और नए अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप भी इन राशियों में से एक हैं, तो यह समय मेहनत और सही फैसलों के लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 December 2025 at 18:08 IST