अपडेटेड 7 August 2024 at 17:19 IST

Shakuni: शकुनि को स्वर्ग और पांडवों को नर्क क्यों? एक कारण ने बदल दिए परिणाम...

Why did shakuni go to heaven: इतने पाप करने के बाद भी शकुनि को स्वर्ग क्यों मिला? पांडव क्यों गए नर्क? जानें इसके पीछे की कथा...

शकुनि को स्वर्ग और पांडवों को नर्क क्यों? | Image: SOCIAL MEDIA

Did pandavas go to hell or heaven: व्यक्ति अपने कर्मों के हिसाब से नर्क और स्वर्ग जाता है। अगर किसी ने अच्छे कर्म किए हैं तो उसके लिए स्वर्ग का रास्ता खुला है। वहीं अगर किसी ने बुरे कर्म किए हैं तो उसके लिए नर्क का रास्ता खुला है। वहीं महाभारत काल में पांडवों का साथ श्री कृष्ण ने दिया और शकुनि ने कई अधर्म रास्ते अपनाए लेकिन उसके बावजूद शकुनी को स्वर्ग मिला और पांडवों को नरक, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि ऐसा क्यों हुआ। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शकुनी को स्वर्ग और पांडवों को नर्क क्यों मिला? पढ़ते हैं आगे… 

शकुनि को नर्क क्यों? (Why shakuni got swarg)

बता दें कि शकुनी गांधारी के विवाह से पहले अधर्मी नहीं था। वह अपनी बहन गांधारी से बेहद प्रेम करता था। वहीं जब गांधारी का जन्म हुआ तो उसकी कुंडली में दोष पाया गया, जिसके अनुसार वह जल्दी विधवा हो जाती। ऐसे में उसके पिता सुबला ने उसका विवाह एक बकरी से किया और बकरी को मारकर उसके दोष को खत्म कर दिया। 

जब गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र के साथ हुआ तो शकुनी को बहुत बुरा लगा। क्योंकि धृतराष्ट्र जन्म से ही अंधे थे। वहीं धृतराष्ट्र को राजगद्दी नहीं मिली थी। 

दूसरी तरफ जब भीष्म पितामह को पता चला कि उनकी राजवधू एक विधवा है तो उन्होंने सुबला के पूरे परिवार को कारावास में डाल दिया और उन्हें केवल एक मुट्ठी अनाज देता था। सभी ने अपना अनाज शकुनि को खिलाया, जिससे वो अपना बदला ले सके और शकुनि ने ऐसा ही किया। उसने अपना बदला कौरव का विनाश करके लिया। ऐसे में शकुनि इतने पाप करने के बाद भी थोड़े समय के लिए स्वर्ग चला गया। वही पांडवों ने अपने जीवनकाल में कुछ छल भी अपनाएं। ऐसे में कुछ समय के लिए पांडव नर्क गए।

ये भी पढ़ें - Shakuni: शकुनि मामा लंगड़े कैसे हुए? जानें किसकी हड्डी से बनाए थे जादुई पासे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 17:19 IST