अपडेटेड 2 August 2024 at 10:19 IST

Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर महादेव को लगाएं इन खास चीजों का भोग, खुश हो जाएंगे भोले बाबा

Sawan Shivratri 2024 Bhog: आज सावन शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


सावन शिवरात्रि 2024 | Image: Freepik

Sawan Shivratri 2024 Bhog: आज यानी शुक्रवार, 2 अगस्त को सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि  (Sawan Shivratri) का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। माना जाता है कि सावन शिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही भोले बाबा उन्हें मनचाहा फल भी देते हैं।

ऐसे में बाबा को जल अर्पित करने के साथ-साथ आप उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगा सकते हैं। इससे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे और आपकी झोली खुशियों से भर देंगे। तो चलिए जानते हैं कि सावन शिवरात्रि के मौके पर आप भोलेनाथ को किन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

सावन शिवरात्रि के लिए भोग (Sawan Shivratri ke liye bhog)

ठंडाई

ठंडाई और भांग महादेव को बेहद प्रिय है। इसलिए सावन शिवरात्रि के मौके पर आप ठंडाई बनाकर इसमें भांग मिलाएं और शिव जी को अर्पित करें। इससे महादेव की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहेगी।

मखाने की खीर

सावन शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। ये भोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे सही रहेगा। इससे महादेव जल्दी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

लस्सी

सावन शिवरात्रि के अवसर पर लस्सी का भोग महादेव को प्रसन्न कर सकता है। आप मीठी-मीठी लस्सी में थोड़ी सी भांग और शहद मिलाकर शिव जी को जरूर अर्पित करें। इससे आपकी सभी परेशानियों का नाश होगा।

मालपुआ

महादेव को मालपुआ भी प्रिय है। इसमें आप थोड़ा सा भांग का पाउडर मिलाकर शिवजी को भोग लगा सकते हैं। आप चाहे तो सावन शिवरात्रि के अलावा हर सोमवार को भी भोलेनाथ को मालपुआ का भोग लगा सकते हैं। इससे बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद अपने भक्त पर हमेशा बना रहता है।

हलवा

सावन शिवरात्रि पर आप सूजी या कुट्टू के आटे का हलवा बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं। इस भोग से बाबा अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की झोली खुशियों से भर देते हैं।

ये भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद; हर मनोकामना होगी पूरी

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 2 August 2024 at 10:19 IST