अपडेटेड 25 July 2024 at 08:16 IST
Sawan 2024: सावन में भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद; हर मनोकामना होगी पूरी
Shivji ke liye bhog: सावन के महीने में महादेव को खुश करने के लिए आप उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Sawan 2024 Bhog: हिंदू धर्म में सावन माह का बेहद खास महत्व है। सावन में भगवान शिव (Lord Shiv) की पूजा किए जाने का विधान है। इस साल 22 जुलाई से सावन (Sawan) की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। कहा जाता है कि सावन में शिवजी की पूजा और व्रत करने से भोलेनाथ भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए इस पूरे महीने में भक्त बाबा भोलेनाथ को खुश करने के लिए उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित करते हैं।
वहीं, अगर आप सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको शिवजी की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगाना चाहिए। प्रिय भोग अर्पित करने से भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना को जल्दी पूरा करेंगे और आपके जीवन में चल रही सभी दुख-परेशानियों का नाश करेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं भोलेनाथ के प्रिय भोग के बारे में।
सावन में महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग (Bhog For Mahadev)
ठंडाई
ठंडाई और भांग महादेव को बेहद प्रिय है। इसलिए सावन के महीने में आप ठंडाई बनाकर शिवजी को अर्पित कर सकते हैं। आप चाहे तो इस ठंडाई में भांग भी मिला सकते हैं। इस भोग से शिवजी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
Advertisement
लस्सी
आप इस पावन महीने में शिवजी को लस्सी का भोग भी लगा सकते हैं। मीठी लस्सी में थोड़ी सी भांग मिलाकर शिव जी को अर्पित करने से आपके जीवन के सभी कष्टों का नाश होगा और घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।
Advertisement
मखाने की खीर
सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि महादेव को सफेद रंग अति प्रिय है ऐसे में ये भोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे सही रहेगा।
मालपुआ
महादेव को मालपुआ भी बेहद प्रिय है। इसमें आप थोड़ा सा भांग का पाउडर मिलाकर शिव जी को भोग लगा सकते हैं। इस भोग से आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे और आप पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहेगी।
हलवा
आप चाहे तो सावन के महीने में आप सूजी या कुट्टू के आटे का हलवा बनाकर भी भगवान शिव को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। इसका भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रूप में भी वितरित कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 25 July 2024 at 08:16 IST