अपडेटेड 8 November 2025 at 14:50 IST
Shani Margi 2025: 28 नवंबर को शनि होने जा रहे हैं मार्गी, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशियों को लाभ होगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। उनकी चाल का सीधा असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। फिलहाल शनिदेव अपनी वक्री चाल से चल रहे हैं, लेकिन जल्द ही वे अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। आगामी 28 नवंबर 2025 को शनि मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
अब ऐसे में किन राशियों के लिए शनि वक्री शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वालों के लिए शनि मार्गी
मेष राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा। शनि के मार्गी होते ही, ब तक आपके जीवन में जो भी रुकावटें और बाधाएं आ रही थीं, वे धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में स्थिरता का अनुभव होगा।
तुला राशि वालों के लिए शनि मार्गी
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष महत्वपूर्ण है। ऐसा माना जा रहा है कि शनि की सीधी चाल से तुला राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। यदि आप नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का पूरा फल इस समय अवश्य मिलेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए शनि मार्गी
शनि देव स्वयं कुंभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आप जिस भी योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें सफल होंगे।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 14:50 IST