Money Plant: क्या सच में चोरी करके लगाना चाहिए मनी प्लांट? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र का नियम

मनी प्लांट को लेकर लोगों में ऐसी धारण है कि इस पौधे को चोरी करके लगाने से घर में धन का आगमन होने लगता है, लेकिन इसके बारे में वास्तु शास्त्र के नियम क्या है?

मनी प्लांट लगाने का नियम | Image: Freepik

Money Plant Chori Karke Lagana Sahi Ya Galat: मनी प्लांट से तो हर कोई वाकिफ है। इस पौधे को धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है। वैसे तो वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जो घर में खुशहाली लाने के साथ आर्थिक तंगी को भी दूर करने का काम करते हैं। उन्हीं में से एक मनी प्लांट का पौधा भी है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से हमेशा बरकत बनी रहती है। इसे लगाने को लेकर लोगों के मन में एक अलग ही धारणा बनी है कि इसे चोरी करके लगाना चाहिए, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके कुछ नियम बताए गए हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।

जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि मनी प्लांट यानी धन का पौधा। मान्यता है कि यह धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है, लेकिन मनी प्लांट को लगाने को लेकर ज्यादातर लोगों में कुछ गलतफहमियां हैं, जैसे कि इसे चोरी करके लगाने से धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती है, लेकिन क्या ऐसा करना वाकई सही है? आइए जानते हैं मनी प्लांट चोरी करके लगाना सही या गलत है।

क्या चोरी करके मनी प्लांट लगाना सही है?

लोगों में ये धारणा है कि मनी प्लांट को चुराकर लगाना चाहिए। तभी इस पौधे का फायदा होता है, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है बल्कि ये आपको और परेशानी में डाल सकता है। दरअसल, वास्तु के मुताबिक चोरी किया हुआ मनी प्लांट शुभ फल नहीं देता है क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसलिए कभी भी मनी प्लांट को चुराकर नहीं लगाना चाहिए।

क्या है मनी प्लांट लगाने का सही तरीका?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को घर में लगाने का सबसे सही तरीका नर्सरी से खरीदकर लगाना होता है। वास्तु के अनुसार खरीदा हुआ मनी प्लांट घर में लगाने से धन-दौलत और सुख-समृद्धि में इजाफा होता है।

यह भी पढ़ें… Kanwad Yatra 2024: क्यों करते हैं कांवड़ यात्रा, क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानें सबकुछ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 25 July 2024 at 17:00 IST