अपडेटेड 27 March 2026 at 08:28 IST

Ram Navami 2026 Vastu Tips: राम नवमी आज, घर में लें आए ये चीजें; बनी रहेगी सुख-समृद्धि और मिलेगी हर काम में सफलता

Vastu Ke Upay: राम नवमी का दिन सिर्फ पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि अपने घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाने का भी अवसर है। अगर आप इस दिन इन छोटी-छोटी चीजों को घर लाते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रह सकती है।

राम नवमी 2026 वास्तु टिप्स | Image: AI

Ram Navami 2026 Vastu Upay: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं और घर में सुख-शांति की कामना करते हैं। मान्यता है कि राम नवमी के दिन अगर कुछ खास चीजें घर लाई जाएं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में खुशहाली आती है। तो चलिए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर कौन-कौन सी चीजें घर लाना फायदेमंद माना जाता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसे भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है और भगवान श्रीराम भी विष्णु के अवतार हैं। ऐसे में राम नवमी के दिन तुलसी का पौधा घर लाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

राम दरबार की तस्वीर

इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति घर लाना बहुत शुभ होता है। इसे घर में स्थापित करने से परिवार के बीच प्रेम बढ़ता है और घर में एकता बनी रहती है।

शंख

राम नवमी के दिन घर में शंख लाना भी अच्छा माना जाता है। पूजा के समय शंख बजाने से घर का वातावरण पवित्र होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि शंख की ध्वनि से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

चांदी का सिक्का

इस शुभ दिन पर चांदी का सिक्का खरीदकर भगवान को अर्पित करना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

श्रीराम यंत्र

राम नवमी के दिन श्रीराम यंत्र की स्थापना करना भी लाभकारी माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और बुरी नजर या नकारात्मक प्रभावों से बचाव होता है। यह परिवार के रिश्तों को मजबूत करने में भी मदद करता है।

राम नवमी का दिन सिर्फ पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि अपने घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाने का भी अवसर है। अगर आप इस दिन इन छोटी-छोटी चीजों को घर लाते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रह सकती है।

यह जरूर पढ़ें: Shukra-Shani Yuti 2026: गुरु की राशि में शनि-शुक्र की युति से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें किन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 08:28 IST