अपडेटेड 14 February 2026 at 20:50 IST

Rahu Mangal Yuti 2026: राहु और मंगल की युति बढ़ाएगी टेंशन, जानें दोनों की बढ़ती ताकत से किन राशियों को रहना होगा अलर्ट?

Unlucky Zodiac Signs 2026: 23 फरवरी 2026 को बनने वाली राहु-मंगल युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन सही उपाय और समझदारी से इस कठिन समय को आसानी से संभाला जा सकता है।

राहु-मंगल युति बढ़ाएगी टेंशन? | Image: AI

Rahu Mangal Yuti 2026: फरवरी 2026 में ग्रहों की चाल एक बार फिर बड़ा बदलाव लेकर आ रही है। 23 फरवरी 2026 को राहु और मंगल एक ही राशि में आकर अंगारक योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में राहु और मंगल, दोनों को ही बेहद उग्र और आक्रामक ग्रह माना जाता है। जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो तनाव, गुस्सा, टकराव और आर्थिक परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।

इस समय राहु शनि की राशि कुंभ में स्थित है और 23 फरवरी को मंगल भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल के आते ही राहु की शक्ति और ज्यादा बढ़ जाएगी। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि वालों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां?

मेष राशि

राहु और मंगल की युति मेष राशि वालों के लिए तनाव बढ़ा सकती है। बेवजह के खर्चे आपकी जेब ढीली कर सकते हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। आय में अचानक गिरावट आने से मन परेशान रहेगा। कीमती चीज जैसे सोना-चांदी खोने या चोरी होने का डर बना रहेगा। पैसों के मामले में बेहद सावधानी बरतें, वरना ठगी का शिकार हो सकते हैं।

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में संघर्ष करना पड़ सकता है। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। नए निवेश फिलहाल टाल दें और किसी एक्सपर्ट की सलाह के बिना बड़ा कदम न उठाएं। उधार दिया पैसा फंस सकता है और वापस मिलने की संभावना कम रहेगी। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे रिश्तों में तनाव आएगा।

उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर दीपक जलाएं और काले रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के जीवन में यह युति अचानक हलचल मचा सकती है। आय के स्रोत बाधित हो सकते हैं, जिससे आर्थिक चिंता बढ़ेगी। मानसिक भ्रम और बेचैनी बनी रहेगी। लोगों से विवाद या मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से संवाद की कमी बड़े झगड़े की वजह बन सकती है। संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ेगी। साथ ही रोग, चोट या दुर्घटना से भी सावधान रहना जरूरी है।

उपाय: रोज सुबह शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सफेद व पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

क्या करें और क्या न करें?

इस दौरान धैर्य बनाए रखें, गुस्से पर काबू रखें और बड़े फैसले सोच-समझकर लें। ध्यान, पूजा-पाठ और दान से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

23 फरवरी 2026 को बनने वाली राहु-मंगल युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन सही उपाय और समझदारी से इस कठिन समय को आसानी से संभाला जा सकता है।

यह जरूर पढ़ें:  Surya Grahan 2026: क्या भारत में दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 20:38 IST