अपडेटेड 8 December 2025 at 17:19 IST

Rahu Gochar 2026 : राहु के गोचर से इन 4 राशियों को नए साल में मिलेगा सबकुछ, पूरी होंगी आपकी सभी मुरादें

Rahu Gochar 2026 : छाया ग्रह राहु इस समय कुंभ राशि में मौजूद है। जिससे नए साल में कुछ राशियों को उत्तम परिणाम मिलने की संभावना है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Rahu Gochar 2026 | Image: Freepik

Rahu Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों का विशेष महत्व है। वहीं सभी राशियों का संबंध ग्रहों से है। जब भी इनकी चाल में बदलाव होता है तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन में पड़ता है। साथ ही इससे शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं 18 मई 2025 को शनि की राशि कुंभ में राहु ने प्रवेश किया था और अब वह इसी राशि में मौजूद हैं। 

जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और इतना ही नहीं, राहु ग्रह इससे शुभ सकारात्मक परिणाम देंगे। कई लोगों को आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।

मिथुन राशि वालों को मिलेगा करियर में सफलता

कुंभ राशि में मौजूद राहु मिथुन राशि के जातकों के लिए लकी रहने वाले हैं। आपको करियर में अचानक शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आपको बड़ी डील मिल सकती है। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

तुला राशि वालों को होगा धन लाभ

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2026 का समय भाग्योदय लेकर आया है। आपको निवेश से लाभ हो सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो जल्द ही पूरा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि वालों को मिलेगा मनचाहा वर

धनु राशि के जातकों के लिए साल 2026 लकी रहेगा। आपको नए साल में नई नौकरी भी मिल सकती है। आपकी इस साल एक अलग पहचान बनेगी। नौकरीपेशा जातकों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आपके यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं। अगर आपने कहीं निवेश किया है तो आपको लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Safla Ekadashi 2025: 14 या 15 दिसंबर कब रखा जाएगा सफला एकादशी का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

मीन राशि वालों की योजनाएं होंगी सफल

इस राशि के जातकों के लिए राहु गोचर साल 2026 सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। आपकी हर इच्छा पूरी होगी। आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होगी। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके प्रेम प्रपोजल भी मिल सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 17:19 IST