Premanand Maharaj: 'चेहरा बदल जाएगा, जीवन बदल जाएगा', प्रेमानंद महाराज ने बताया तनाव भरी लाइफ में क्या करना है, जिससे जिंदगी में हो जाएगा चमत्कार

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी ने खुद को पूरी तरह से बदलने के उपाय बताए हैं। उनके अनुसार, मात्र एक साल तक नाम जाप, व्यायाम और शुद्ध आहार अपनाकर वह अपना संपूर्ण जीवन और व्यक्तित्व बदल सकता है।

Premanand Maharaj pravachan | Image: social media

Premanand Maharaj: लाइफ में पॉजिटिव बदलाव लाने और खुद को पूरी तरह चेंज करने के लिए प्रेमानंद महाराज जी ने बेहद सरल और अचूक उपाय बताए हैं। महाराज जी के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति खुद को बदलना चाहता है, तो उसे कुछ खास नियमों को अपने जीवन में उतारना होगा। आइए जानते हैं कि महाराज जी के मुताबिक वे कौन-से कदम हैं, जो एक साल के अंदर इंसान की पूरी लाइफ और उसका नेचर बदल सकते हैं।

1- नाम जाप और आध्यात्मिक उन्नति

प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को अपने आपको बदलना है, तो उसे सबसे पहले नियमित रूप से प्रभु का नाम जाप करना चाहिए। लगातार नाम स्मरण करने से अंदर से नेगेटिव चीजें दूर होती है और आध्यात्मिक शक्ति तेजी से बढ़ती है, जिससे आंतरिक शांति और ऊर्जा का संचार होता है।

2- व्यायाम और शुद्ध खान-पान

महाराज जी का मानना है कि खुद में बदलाव लाने के लिए स्वस्थ और मजबूत होना भी उतना ही आवश्यक है। इसके लिए व्यक्ति को रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए और सात्विक तथा शुद्ध भोजन ग्रहण करना चाहिए, जिससे शरीर और मन दोनों ऊर्जावान बने रहते हैं।

 

3- एक साल में कायाकल्प

यदि कोई व्यक्ति इन बताए गए नियमों को अनुशासन के साथ अपने जीवन में अपना लेता है, तो महाराज जी के अनुसार केवल बारह महीनों के अंदर उसका संपूर्ण जीवन बदल जाता है। उसकी मेहनत और साधना का प्रभाव उसके चेहरे के तेज और आत्मविश्वास पर साफ नजर आने लगता है।

यह भी पढ़ें: चेहरे की ग्लोइंग स्किन के लिए, इन 2 चीजों से ऐसे तैयार करें Face Pack

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 21 July 2026 at 19:48 IST