
Skin Brightening Tips: चेहरे की स्पॉटलेस और ग्लोइंग स्किन के लिए, किचन में रखी इन 2 चीजों से ऐसे तैयार करें Face Pack
Skin Brightening Tips: महंगे फेशियल का असर कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है और स्किन फिर से बेजान लगने लगती है। बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरल और हमेशा रहने वाला ग्लो पाने के लिए आप घर की ही चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर और बेसन मिलकर एक बेहतरीन स्किन ब्राइटनिंग पैक तैयार करते हैं। चुकंदर का रस स्किन को अंदर से हाइड्रेट करके नेचुरल कलर देता है, जबकि बेसन डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने के आसान तरीके के बारे में...
- फोटो गैलरी
- 1 min read
इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन 2 बड़ी चम्मच, ताजा चुकंदर का रस 2 से 3 बड़ी चम्मच, कच्चा दूध या गुलाब जल 1 छोटा चम्मच अपनी स्किन टाइप के अनुसार और आधा छोटा चम्मच शहद की जरूरत होगी।
Image: AI
सबसे पहले एक छोटे आकार के चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब इसे एक साफ सूती कपड़े में डालकर निचोड़ लें, जिससे इसका ताजा रस आसानी से निकल आएगा।
Image: AIAdvertisement
कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें ताजा चुकंदर का रस डालें। आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो इसमें आधा चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। ऑयली स्किन होने पर दूध की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
Image: AI
सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा में समान रूप से लगाएं और आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़ दें।
Image: AIAdvertisement
पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट में हल्का सूख जाए। सूखने के बाद हाथों में थोड़ा सा पानी या गुलाब जल लेकर चेहरे की 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें और ठंडे पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।