अपडेटेड 2 January 2026 at 15:57 IST

Pausha Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; व्रत का भी नहीं मिलेगा फल

Pausha Purnima 2026 Kab Hai: पौष पूर्णिमा 2026 पर अगर श्रद्धा और नियमों के साथ व्रत-पूजा की जाए, तो इसका पूरा फल मिलता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। छोटी-छोटी गलतियों से बचकर इस पावन दिन को सार्थक बनाएं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें।

पौष पूर्णिमा 2026 | Image: Freepik

Paush Purnima 2026 Niyam: हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। यह तिथि दान-पुण्य, स्नान और व्रत के लिए बहुत शुभ होती है। मान्यता है कि इस दिन सही विधि से पूजा-व्रत करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिन्हें अगर इस दिन कर लिया जाए तो व्रत का पूरा फल नहीं मिलता और मां लक्ष्मी नाराज भी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा 2026 पर किन गलतियों से बचना चाहिए। साथ ही., बताएंगे पौष पूर्णिमा से जुड़ी अन्य चीजें-

कब रखा जाएगा पौष पूर्णिमा 2026 का व्रत?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पौष पूर्णिमा की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी कि यह 2 जनवरी को है या 3 जनवरी को। उदय तिथि और शास्त्रों के नियमों के अनुसार, साल 2026 में पौष पूर्णिमा का व्रत और मुख्य स्नान 3 जनवरी 2026, शनिवार को रखा जाएगा।

पौष पूर्णिमा का महत्व क्या है?

पौष महीने की पूर्णिमा को स्नान-दान का विशेष योग बनता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा तथा जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि पौष पूर्णिमा का व्रत करने से मन की शांति मिलती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

पौष पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • स्नान-दान से दूरी बनाना

पौष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का बहुत महत्व है। इस दिन स्नान न करना या दान से बचना अशुभ माना जाता है। संभव हो तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और अपनी क्षमता अनुसार दान जरूर करें।

  • तामसिक भोजन करना

इस दिन मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। ऐसा भोजन करने से व्रत का फल कम हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

  • बिना श्रद्धा के पूजा करना

केवल दिखावे के लिए पूजा करना या मन में गलत भाव रखना सही नहीं माना जाता। पौष पूर्णिमा पर पूजा हमेशा सच्चे मन और श्रद्धा से करें।

  • झूठ बोलना और क्रोध करना

इस शुभ दिन पर झूठ, छल, गुस्सा और किसी का अपमान करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की जगह पाप लग सकता है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

  • गरीब और जरूरतमंद को खाली हाथ लौटाना

अगर इस दिन कोई गरीब या जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आए, तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी रुष्ट हो जाती हैं।

  • साफ-सफाई की अनदेखी करना

घर और पूजा स्थान में गंदगी रखना अशुभ माना जाता है। पौष पूर्णिमा पर घर को साफ रखें और पूजा स्थल को पवित्र बनाएं।

पौष पूर्णिमा पर क्या करें?

  • सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। 
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। 
  • खीर, फल, तिल या गर्म कपड़ों का दान करें। 
  • जरूरतमंदों की मदद करें। 
  • दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखें। 

 

यह जरूर पढ़ें: New Year 2026 Mulank: नए साल में मिलेगी तरक्की या जुड़ेंगे टूटे रिश्ते, 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक के लिए न्यू ईयर कैसा रहेगा?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 15:57 IST