Panchak April 2026: 12 या 13 अप्रैल… कब से शुरू हो रहे हैं पंचक? भूलकर भी न करें ये काम, वरना होगा भारी नुकसान

Panchak April 2026: हिंदू धर्म में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए पंचक के 5 दिन भूलकर भी कोई मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि अप्रैल में पंचक कब है?

Panchak April 2026 | Image: Meta AI

Panchak April 2026:  हिंदू पंचांग के हिसाब से हर महीने में पंचक लगता है। पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। पंचक के 5 दिनों में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। आपको बता दें, शास्त्रों के अनुसार, पंचक तब लगता है, जब चंद्रमा घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है। अब ऐसे में अप्रैल में पंचक कब लग रहा है? आइए जानते हैं।

अप्रैल में कब लगेगा पंचक? 

पंचांग के हिसाब से 13 अप्रैल सोमवार से लग रहा है। ये सुबह 3 बजकर 44 मिनट से लग रहा है और पंचक का समापन 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर होगा। जब सोमवार के दिन से पंचक लगता है तो उसे राज पंचक कहा जाता है।राज पंचक को समृद्धि, वैभव दिलाने वाला और सौभाग्यशाली माना जाता है।

पंचक में भूलकर भी न करें ये काम 

पंचक के दौरान लकड़ी इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। 
पंचक के दौरान छत डालना अशुभ माना जाता है। इससे धन हानि होता है। 
पंचक के दौरान चारपाई नहीं बनवाना चाहिए। इससे परिवार में बड़ा संकट आ सकता है। 
पंचक में अंतिम संस्कार कर रहे हैं तो कुश के पांच पुतले बनाकर दाह संस्कार करना चाहिए। 
पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

राज पंचक का क्या महत्व है? 

जब पंचक का आरंभ सोमवार से होता है, तो उसे 'राज पंचक' कहा जाता है। चूंकि सोमवार चंद्रमा का दिन है और चंद्रमा मन एवं सुख का कारक है, इसलिए इस दौरान शुरू होने वाले पंचक को सकारात्मक माना जाता है। करियर और व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं। इस दौरान किए गए कार्यों से समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलने की संभावना रहती है।

नोट -  राज पंचक शुभ है। इसलिए आप इस दौरान कोई भी शुभ काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2026:अक्षय तृतीया के दिन क्या करें दान, क्या नहीं करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया- बाहर पानी भी नहीं पीना…

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 April 2026 at 16:15 IST