अपडेटेड 27 November 2025 at 15:34 IST
Panchak 2025: आज से 5 दिनों के लिए लग चुका है पंचक, भूलकर भी न करें ये काम; वरना भुगतना पड़ सकता है नुकसान
Panchak 2025: हिंदू धर्म में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। ये पांच दिनों की अवधि होती है। जिसमें कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। अब ऐसे में आज से पंचक शुरु हो चुका है। इस दौरान आपको क्या करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Panchak 2025: सनातन धर्म में पंचक को शुभ और अशुभ मायने से देखा जाता है। हर माह में पड़ने वाले पंचक शुभ के साथ-साथ अशुभ फलदायी भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पंचक में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। वरना इससे जातकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।वहीं बातड करें, नवंबर महीने की तो आज से पांच दिनों के लिए पंचक का आरंभ हो चुका है। जो 27 नवंबर से शुरु हुआ है और इसका समापन 1 दिसंबर को होगा।
ऐसी मान्यता है कि इस दौरान नकारात्मकता का प्रभाव अधिक रहता है। आपको बता दें,गुरुवार के दिन से शुरु हुए पंचक को दोषरहित पंचक माना जाता है। यह पंचक शुभ फल देने वाला होता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। अ
अब ऐसे में इन पांच़ दिनों के पंचक में किन चीजों को करने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
पंचक के 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम
- पंचक के 5 दिनों में लकड़ी खरीदने से बचना चाहिए। इससे अग्नि भय रहता है और इससे किसी न किसी तरह की समस्या हो सकती है। वहीं ये साल भी मंगल का साल है। जिसमें आग संबंधित कई घटनाएं देखने को मिली है। इसलिए इस दौरान लकड़ी या आग से संबंधित कोई भी चीज न खरीदें।
- पंचक के 5 दिनों में बिस्तर नहीं खरीदना चाहिए और न ही उसकी मरम्मत करवानी चाहिए। इससे परिवार पर कोई बड़ा संकट आने की संभावना रहती है।
- पंचक के दौरान घर के छत की मरम्मत नहीं करवानी चाहिए। इससे घर की सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यह दिशा यम की मानी जाती है।
ये भी पढ़ें - BJP ने मनाया संविधान दिवस तो अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को लगी मिर्ची, कहा- नौटंकी, दिखावा, वो धर्मनिर्पेक्षता में…
गुरुवार का पंचक है दोषरहित
हालांकि ये दोषरहित पंचक है। इसलिए अगर आप इस दौरान कोई भी शुभ काम कर रहे हैं तो आप कर सकते हैं। लेकिन कुछ नियमों का पालन जरूर करें। आप भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा अवश्य करें। इससे सभी खतरे टल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 15:34 IST