अपडेटेड 19 December 2025 at 18:01 IST
Panchak 2025: खरमास में लगने जा रहा है पंचक, भूलकर भी न करें ये काम; वरना जीवन भर करेंगे पछतावा
Panchak 2025: हिंदू धर्म में खरमास को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं खरमास में पंचक पड़ जाए तो इसे और भी अशुभ माना जाता है। अब ऐसे में इस दौरान कौन सा ऐसा काम है, जिसे करने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Panchak 2025: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में समय की गणना का विशेष महत्व है। जब भी हम किसी शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं, तो शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों का विचार अवश्य करते हैं। साल 2025 का अंत ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ और अशुभ दोनों पहलू लेकर आया है।
एक तरफ 16 दिसंबर 2025 से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू हो चुका है, वहीं अब इस अशुभ अवधि के बीच साल का आखिरी पंचक भी लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में खरमास और पंचक का जब संयोग बनता है तो यह नकारात्मक प्रभाव लेकर आता है। इसलिए आपको इस दौरान कई चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूर है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि खरमास में किन चीजों को करने से बचना चाहिए?
पंचक और खरमास कब से कब तक रहेगा?
हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस एक महीने की अवधि को खरमास कहा जाता है। जो 16 दिसंबर 2025 से लेकर 14 जनवरी 2026 तक रहेगा। इसी बीच 24 दिसंबर 2025 की शाम 07 बजकर 47 मिनट से पंचक का आरंभ होने जा रहा है। जो 29 दिसंबर की सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक चलेगा। बुधवार से शुरू होने के कारण से राज पंचक कहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - January 2026 Festival List in Hindi: जनवरी में मकर संक्रांति-लोहड़ी से हो जाएगा त्योहारों का आगाज, यहां देखें पूरी LIST
पंचक में किन चीजों को करने से बचना चाहिए?
- पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करना अत्यंत अशुभ माना जाता है। इसे यम की दिशा कहा जाता है, जिससे दुर्घटना या भारी धन हानि का भय रहता है।
- अगर आप घर बनवा रहे हैं तो पंचक के पांच दिनों में छत डलवाने का काम नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पंचक में बनी छत घर में कलह-क्लेश और आर्थिक तंगी लेकर आता है।
- इस दौरान घास, लकड़ी इकट्ठा नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, इससे अग्नि का भय बना रहता है।
- पंचक काल में नया बेड, चारपाई या गद्दा खरीदना और बनवाना वर्जित है।
- यदि पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए, तो अंतिम संस्कार करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, शव के साथ आटे या कुश के पांच पुतले बनाकर उनका भी विधि-विधान से दाह संस्कार करना चाहिए।
- खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 December 2025 at 18:01 IST