अपडेटेड 19 December 2025 at 16:28 IST

January 2026 Festival List in Hindi: जनवरी में मकर संक्रांति-लोहड़ी से हो जाएगा त्योहारों का आगाज, यहां देखें पूरी LIST

January Festival List in Hindi: जनवरी महीने की शुरुआत अब जल्द ही होने वाली है। इस महीने में कई बड़े-बड़े तीज-त्योहार पड़ेंगे। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि जनवरी के महीने में कौन सा व्रत और त्योहार रखा जाएगा?

January 2026 Festival List
January 2026 Festival List | Image: Freepik

January Festival List in Hindi: अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से अब जल्द ही नया साल 2026 शुरू होने जा रहा है। इस माह में कई बड़े-बड़ें-बड़े त्योहार आने पड़ेंगे। जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। जनवरी महीने में पड़ने वाले मौनी अमावस्या से लेकर मकर संक्रांति बसंत पंचमी तक बेहद शभ फलदायी माने जाते हैं। अब ऐसे आइए इस लेख में विस्तार से जनवरी महीने में पड़ने वाले तीज और त्योहार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यहां पढ़ें जनवरी 2026 त्योहार की पूरी लिस्ट

  • 1 जनवरी 2026 – प्रदोष व्रत
  • 3 जनवरी 2026 – पौष पूर्णिमा
  • 6 जनवरी 2026 – संकष्टी चतुर्थी
  • 13 जनवरी 2026 – लोहड़ी
  • 14 जनवरी 2026 - मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी, पोंगल, उत्तरायण
  • 16 जनवरी 2026 – कृष्ण प्रदोष, मासिक शिवरात्रि
  • 18 जनवरी 2026 – माघ अमावस्या
  • 23 जनवरी 2026 – बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
  • 29 जनवरी 2026 – जया एकादशी
  • 30 जनवरी 2026 – शुक्ल प्रदोष

1 जनवरी 2026 – प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाने वाला एक अत्यंत प्रभावशाली व्रत है।

3 जनवरी 2026 – पौष पूर्णिमा

हिंदू कैलेंडर के पौष महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो माघ महीने की शुरुआत का प्रतीक है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और तपस्या करना बेहद शुभ माना जाता है।

6 जनवरी 2026 – संकष्टी चतुर्थी

नए साल में सकट चौथ माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को है. यह साल 2026 का पहला चतुर्थी व्रत है।

Advertisement

13 जनवरी 2026 – लोहड़ी

लोहड़ी उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा का एक प्रमुख और बेहद लोकप्रिय त्योहार है। यह मकर संक्रांति से एक दिन पहले, आमतौर पर 13 जनवरी को मनाया जाता है।

14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी

मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्यौहार और व्रत हैं, जो मुख्य रूप से माघ मास में पड़ते हैं। इन दोनों ही तिथियों का संबंध दान, स्नान और भगवान विष्णु की पूजा से है।

Advertisement

16 जनवरी 2026 – कृष्ण प्रदोष, मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें - Delhi Pollution: सरकार का कोई एक्शन नहीं डाल पा रहा असर, हवा में अब भी 'जहर', दिल्ली-NCR की 15 सबसे प्रदूषित जगह, जहां AQI 400 के करीब

18 जनवरी 2026 – माघ अमावस्या

माघ अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण अमावस्या तिथियों में से एक है। यह माघ महीने के कृष्ण पक्ष में आती है।

23 जनवरी 2026 – बसंत पंचमी

बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जो ऋतुराज बसंत के आगमन का प्रतीक है। यह माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

29 जनवरी 2026 – जया एकादशी

जया एकादशी हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण उपवास माना जाता है। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है।

30 जनवरी 2026 – शुक्ल प्रदोष

शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं। इस समय उनकी पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 December 2025 at 16:28 IST