अपडेटेड 31 December 2025 at 11:24 IST

New Year Vastu Tips 2026: नए साल के पहले दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा और दूर होगा वास्तु दोष

New Year Vastu Tips 2026: साल 2026 की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली के साथ करने के लिए वास्तु शास्त्र में दीप जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। यदि आप चाहते हैं कि पूरे वर्ष आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बरसे, तो नए साल के पहले दिन कुछ खास स्थानों पर दीपक जरूर जलाएं।

New Year Vastu Tips 2026 | Image: AI

New Year Vastu Tips 2026: नया साल सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आता है। साल 2026 के स्वागत के लिए हम सभी अपनी तरफ से पूरी तैयारी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, साल के पहले दिन किए गए कुछ छोटे बदलाव आपके पूरे साल को खुशियों से भर सकते हैं? 

हिंदू धर्म और वास्तु में दीपक को सकारात्मकता, प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। यदि आप नए साल के पहले दिन घर के विशेष स्थानों पर दीपक जलाते हैं, तो न केवल वास्तु दोष दूर होते हैं, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी का स्थायी वास भी होता है। आइए इस लेख में हम आपको वास्तु शास्त्र के हिसाब से बताएंगे कि किन-किन जगहों पर दीपक जलाने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार वह स्थान है जहां से सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी जी का आगमन होता है। नए साल की शाम को मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाएं। इससे राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और घर में सौभाग्य का प्रवेश होता है।

तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीपक 

तुलसी के पौधे में साक्षात लक्ष्मी का वास माना गया है। सूर्यास्त के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

ये भी पढ़ें - Shukra Mangal Yuti 2026: नए साल में शुक्र और मंगल की बनेगी अशुभ युति, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान; जल्दबाजी में न करें कोई काम

रसोईघर में जलाएं दीपक 

रसोई घर अन्नपूर्णा का स्थान है और घर के स्वास्थ्य कारक माना जाता है। रसोई में पानी रखने के स्थान के पास एक दीपक जरूर जलाएं।यह पितृ दोष को शांत करता है और घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होने देता है।

पूजा घर में जलाएं दीपक 

घर का मंदिर सबसे पवित्र स्थान होता है। नए साल की सुबह भगवान की आरती करें और तिल के तेल या घी का दीपक जलाएं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 11:24 IST