अपडेटेड 31 December 2025 at 09:45 IST

Shukra Mangal Yuti 2026: नए साल में शुक्र और मंगल की बनेगी अशुभ युति, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान; जल्दबाजी में न करें कोई काम

Shukra Mangal Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति शुभ और अशुभ दोनों व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। अब ऐसे में नए साल में शुक्र और मंगल की युति होने जा रही है। जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Shukra Mangal Yuti 2026
Shukra Mangal Yuti 2026 | Image: Facebook

Shukra Mangal Yuti 2026:  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी युति व्यक्ति के दैनिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील होने वाली है। नए साल के शुरुआती महीनों में ही धन और वैभव के कारक शुक्र, साहस और क्रोध के कारक मंगल की युति होने जा रही है।

ज्योतिष में शुक्र और मंगल का मिलन एक विस्फोटक स्थिति पैदा कर सकता है। जहां शुक्र प्रेम का प्रतीक है, वहीं मंगल अग्नि तत्व और आक्रामकता का कारक माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के स्वभाव में आक्रोश और जल्दबाजी बढ़ जाती है। वहीं साल 2026 की ये युति अशुभ मानी जा रही है। 
अब ऐसे में मंगल और शुक्र की युति से किन राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

शुक्र-मंगल की युति से मेष राशि वाले सावधान 

मेष राशि का स्वामी स्वयं मंगल है। शुक्र के साथ इसकी युति आपके स्वभाव में अत्यधिक चिड़चिड़ापन ला सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। इस दौरान कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें, आर्थिक नुकसान के योग बन रहे हैं।

शुक्र-मंगल की युति से वृषभ राशि वाले सावधान 

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। मंगल के साथ युति होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर से लड़ाई करने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

शुक्र-मंगल की युति से कन्या राशि वाले सावधान 

कन्या राशि वालों के लिए यह युति स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आ सकती है। विशेषकर रक्त या त्वचा से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। बाहरी खान-पान से परहेज करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।

ये भी पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir: रामलला के महाभिषेक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी, माता अन्नपूर्णा के शिखर पर फहराएंगे धर्म ध्वजा

Advertisement

शुक्र-मंगल की युति से वृश्चिक राशि वाले सावधान 

मंगल की दूसरी राशि वृश्चिक के लिए यह समय मानसिक तनाव वाला रहेगा। बेवजह के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। उधार देने या लेने से बचें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 09:45 IST