अपडेटेड 21 December 2025 at 17:02 IST

Plants Vastu Tips: नए साल में गलती से भी घर न लाएं ये 5 पौधे, घर से चली जाएगी सुख-समृद्धि

Plants Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे हैं, जिसे घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन पौधों को घर लेकर न आएं?

Plants Vastu Tips | Image: Freepik

Plants Vastu Tips: नया साल आने में अब कुछ ही दिन बचा है। वहीं हम सभी यही चाहते हैं कि नया साल घर में खुशियां, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत लेकर आए। नए साल में लोग अलग-अलग तरह की अपनी मन-पसंद की चीजें घर लेकर आते हैं ताकि घर में खुशियां आएं। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बेहद शुभ माना गया है। 

जहां सही पौधे तरक्की के द्वार खोलते हैं, वहीं कुछ पौधे घर में नकारात्मकता और दरिद्रता का कारण बन सकते हैं। इसलिए पौधें लाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि नए साल के पहले दिन पौधों को घर लेकर न आएं?

घर न लेकर कांटेदार पौधे 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के भीतर कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कैक्टस जैसे पौधों में लगे कांटे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। माना जाता है कि ये पौधे घर के सदस्यों के बीच तनाव, आपसी मनमुटाव और रिश्तों में कड़वाहट पैदा करते हैं। नए साल पर इन्हें लाने से आर्थिक उन्नति में भी बाधा आ सकती है।

घर न लेकर आएं बोन्साई का पौधा 

वैसे तो बोन्साई का पौधा बेहद खूबसूरत दिखता है, लेकिन वास्तु के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है जो पौधा खुद नहीं बढ़ता है, वह घर के सदस्यों की प्रगति को भी बाधित कर सकता है। इससे करियर और व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं।

घर न लेकर आएं इमली का पौधा 

ऐसी मान्यता है कि इमली के पेड़ पर बुरी शक्तियों या नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि इमली का पौधा घर के भीतर या मुख्य द्वार के ठीक सामने कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर की सुख-शांति पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। नए साल में उपहार के रूप में भी इमली का पौधा न दें।

ये भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2026 Kab Hai: नए साल में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व 

घर न लेकर आएं गुलाब का पौधा 

गुलाब का फूल तो सभी को पसंद होता है, लेकिन इसके पौधों में कांटें होते हैं और नए साल में इस घर लेकर आने से खुशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति को कभी-कभी सुख-शांति नहीं मिलती है।

घर न लेकर आएं सूखे हुए पौधे 

अक्सर हम इतने व्यस्त रहते हैं कि पौधों का ध्यान नहीं रख पाते हैं और वह सूख जाते हैं। यदि नए साल की शुरुआत में आपके घर में कोई भी सूखा हुआ पौधा है, तो उसे तुरंत हटा दें। ये पौधे धन आगमन को रोकते हैं और मानसिक शांति पर बूरा असर पड़ता है।

                     

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 December 2025 at 17:02 IST