अपडेटेड 24 October 2024 at 23:15 IST

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन अगर भूलकर भी की ये खरीदारी तो, घर में छा जाएगी कंगाली

धनतेरस के हम बर्तनों से लेकर आभूषणों तक की खरीददारी करते हैं। इस दिन हम अपनी क्षमता के अनुसार सोना, चांदी या अन्य धातु के आभूषण खरीदते हैं।

धनतेरस पर ये गलतियां न करें, वरना घर में आ सकती है कंगाली! इस समय खरीदारी करने से बचें | Image: Freepik

Dhanteras 2024: हिन्दू धर्म में त्योहारों का विशेष महत्व है। वो भी जब महीना कार्तिक का हो फिर तो त्योहारों की तो झड़ी ही लग जाती है। इस महीने में कृष्ण पक्ष के दौरान ही कई त्योहार मनाए जाते हैं। इसमें सबसे प्रमुख त्योहार करवा चौथ, अहोई अष्टमी, रमा एकादशी, धनतेरस, नरक चतुर्दशी और दिवाली के त्योहार मनाए जाते हैं। वहीं अब अगर शुक्ल पक्ष की बात की जाए तो इसमें भी गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, दवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह सहित कई त्योहार आते हैं। इन त्योहारों में से धनतेरस का खास महत्व है कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला त्योहार धनतेरस के दिन मुख्य रूप से धन्वन्तरि भगवान की पूजा की जाती है।


धनतेरस के हम बर्तनों से लेकर आभूषणों तक की खरीददारी करते हैं। इस दिन हम अपनी क्षमता के अनुसार सोना, चांदी या अन्य धातु के आभूषण खरीदते हैं इसके अलावा तांबे और कांसे के बर्तन खरीदना भी इस दिन शुभ माना जाता है। अगर आप भी धनतेरस के दिन खरीददारी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर आपको इसका अनुकूल प्रभाव के साथ-साथ अगर आपने लापरवाही कर दी तो प्रतिकूल प्रभाव भी झेलना पड़ सकता है। ऐसे में हमें इससे बचने के लिए खरीददारी का मुहूर्त देखकर खरीददारी करने के लिए निकलना चाहिए। तो चलें आपको बताते हैं कि कब है धनतेरस पर खरीदारी का शुभ और अशुभ मुहूर्त।


Dhanteras 2024 तारीख और शुभ मुहूर्त (Date and Auspicious Time)

वैदिक पंचांगों के मुताबिक कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर खत्म होगी। इस दिन प्रदोष काल शाम को 05 बजकर 38 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है। यही समय हमें धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि की पूजा का सबसे शुभ समय होगा। धनतेरस के दिन वृषभ काल शाम 06 बजकर 31 मिनट से 08 बजकर 27 मिनट तक है। इस समय में मां लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से जातक के जीवन में धन की कमी नहीं होती है।


जानिए धनतेरस के दिन कब न करें खरीदारी

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस के दिन दोपहर 02 दोपहर 51 मिनट से लेकर 04 बजकर 15 मिनट का समय राहु काल का है। इस दौरान आप भूलकर भी कोई सामान न खरीदें। राहुकाल में खरीदारी करने से शुभ फल नहीं प्राप्त होता है। इसके साथ ही खरीददारी करने वाले पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है। वहीं, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 01 बजकर 28 मिनट तक है। धनतेरस के दिन भूलकर गुलिक और राहुकाल के दौरान खरीदारी न करें। अगर अनदेखी करते हैं, तो बुरा परिणाम जीवन पर पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ेंः राजा दशरथ की ये बहू सोती रही 14 साल, उठते ही देखा श्रीराम का राजतिलक
 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 24 October 2024 at 23:15 IST