अपडेटेड 15 January 2026 at 20:50 IST

Numerology: इस मूलांक के लोग कभी किसी को नहीं बताते अपना आगे का प्लान, सफलता चूमती है इनके कदम

Numerology: मूलांक हर व्यक्ति की जन्मतिथि से निकाला जाता है। ऐसा ही एक मूलांक है, जिसके लोग अपने फ्यूचर के प्लान्स को नहीं बताते हैं और फिर सफलता उनके कदम चूमती है।

Mulank 6 personality trait | Image: freepik

Numerology: हर एक व्यक्ति की जन्मतिथि का खास महत्व होता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक इसी के आधार पर ही व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है। इसके आधार पर ही आप किसी भी इंसान से जुड़ी उनकी बातों के बारे में और उसके फ्यूचर के बारे में पता लगा सकते हैं। इसमें उसक स्वभाव, प्यार, करियर से लेकर सभी चीजें जुड़ी होती हैं, जिसके बारे में आप पता कर सकते हैं। इस तरह से एक मूलांक ऐसा भी है, जिसके लोग अपने आगे के प्लान्स नहीं बताते हैं और सफलता उनके कदम चूमती है। आइए आपको बताते हैं कि कौन सा होता है ये मूलांक।

लग्जरी चीजों की तरफ होता है झुकाव

हम किसी और नहीं बल्कि मूलांक 6 के बारे में बात कर रहे हैं। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र ग्रह का शासन माना जाता है, जो प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक है। यही वजह है कि इस मूलांक के लोगों को लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद होती है। अच्छे कपड़े, शानदार गाड़ियां, आरामदायक जीवन और खूबसूरत चीजें इन्हें खास तौर पर अट्रैक्ट करती हैं।

कैसा होता है मूलांक 6 वालों का स्वभाव

स्वभाव की बात करें तो मूलांक 6 के जातक आकर्षक, शांत और प्यार से भरे हुए होते हैं। ये लोग न सिर्फ देखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि व्यवहार में भी खुशमिजाज और वफादार माने जाते हैं। खास बात यह है कि ये लोग अपने फ्यूचर के प्लान्स को अक्सर दूसरों से छिपाकर रखते हैं। ऐसे में जब इन्हें सफलता मिलती है, तो लोग अचानक मिली उनकी कामयाबी देखकर हैरान रह जाते हैं।

किस्मत देती है पूरा साथ

मूलांक 6 के लोगों की किस्मत आमतौर काफी मजबूत मानी जाती है। इनकी लाइफ में कभी भी धन और नाम की कमी नहीं होती है। मेहनत और भाग्य दोनों का अच्छा तालमेल इनकी लाइफ में तरक्की के रास्ते खोलता है। यही कारण है कि ये लोग अपने दम पर समाज में एक अच्छी पहचान बना लेते हैं।

मूलांक 6 की खासियत और कमजोरियां

मूलांक 6 के जातक रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। ये दिल से प्यार करने वाले और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने वाले होते हैं। हालांकि इनकी सबसे बड़ी कमजोरी यह होती है कि ये लोग पैसे बचाने में कमजोर साबित होते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च और फिजूलखर्ची कई बार इनके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें: फ्रेश पालक मटर से बनाएं टेस्टी हेल्दी स्वाद, ट्राई करें ये आसान तरीका

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 15 January 2026 at 20:50 IST