Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने के खास वास्तु उपाय, इस दिशा में रखने से बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Money Plant Vastu Tips: लोग घर में मनी प्लांट को पैसे की बढ़होत्तरी के लिए लगाते हैं। इस पौधे को घर में लगाने के कुछ अचूक उपाय, जिन्हें फॉलो करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।

Money Plant Vastu Tips | Image: AI

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत माना जाता है। इनमें से मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिसे घर में लगाने से सिर्फ खुशहाली ही नहीं आती है, बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। हालांकि, इसके शुभ परिणाम पाने के लिए इसे सही नियमों के साथ लगाना बहुत जरूरी होता है। यदि आप भी अपने घर की सुख-शांति और आर्थिक उन्नति के लिए मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो इन वास्तु की महत्वपूर्ण जानकारियों को जरूर ध्यान रखें।

सही दिशा को चुनें

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को घर में रखने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिशा में पौधा लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और परिवार में आर्थिक स्थिरता आती है। गलत दिशा में लगाया गया पौधा नेगेटिव प्रभाव भी डाल सकता है, इसलिए दिशा सावधानी से चुनना चाहिए। कहा जाता है कि सही दिशा में रखा मनी प्लांट मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने हेल्पफुल होता है।

शुक्रवार मनी प्लांट लगाना है शुभ

यदि आप मनी प्लांट लगाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन इस पौधे को लगाने से धन आने के नए रास्ते खोल देता है और घर में बरकत बनी रहती है।

मनी प्लांट लगाने के खास लाभ

घर में मनी प्लांट लगाने से कई लाभ मिलते हैं। पहला तो, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर की तिजोरी हमेशा धन से भरी हुई रहती है। इसके साथ ही सही दिशा में लगा हुआ यह मनी प्लान्ट का पौधा कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करता है, जिससे लाइफ में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं। इसके अलावा, यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

कहां न लगाएं मनी प्लांट का पौधा

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह दिशा जल तत्व से जुड़ी होती है और इस दिशा में मनी प्लांट रखने से धन हानि या आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे लगाने की जगह को तय करते समय इस दिशा को टालना ही बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच कृति सेनन ने शेयर की कबीर बहिया के साथ फोटो
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 1 July 2026 at 20:40 IST