
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच कृति सेनन ने शेयर की कबीर बहिया के साथ रोमांटिक फोटो, फैंस ने ली राहत की सांस
Kriti Sanon: कृति सेनन अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सफलता का जश्न मना रही हैं। प्रोफेशनल मोर्चे पर बुलंदियों को छू रहीं कृति की पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। लगातार खबरें आ रही हैं कि उनका अपने बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया से ब्रेकअप हो गया है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर साल 2026 के शुरुआती 6 महीनों की कुछ बेहद खास और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।
Image: instagram
कृति ने इन यादों के बीच बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ भी कुछ रोमांटिक पल भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि ये कुछ ऐसे पल हैं जो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं आए।
Image: instagramAdvertisement
एक तस्वीर में कृति और कबीर एक साथ किसी लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेते और एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं।
Image: instagram
इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं क्योंकि इससे यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।
Image: instagram
Advertisement
बता दें कि कुछ समय पहले कबीर बहिया की एक फीमेल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस तस्वीर के सामने आने के बाद लगातार यह चर्चा हो रही थी कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है।
Image: instagram
हालांकि, कबीर के करीबी सूत्रों ने इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि वायरल तस्वीर में दिख रही महिला कबीर की पारिवारिक दोस्त है और वे उन्हें अपनी बहन जैसा मानते हैं।
Image: instagram
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है।
Image: instagram
इस फिल्म ने अब तक 85 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के बाद चर्चा है कि कृति जल्द ही 'डॉन 3' में नजर आ सकती हैं।
Image: instagram