अपडेटेड 28 November 2025 at 17:56 IST
Mokshada Ekadashi 2025 Mantras: मोक्षदा एकादशी के दिन जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, 24 एकादशियों के व्रत जितना मिलेगा पुण्य
Mokshada Ekadashi 2025 Mantras: मोक्षदा एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Mokshada Ekadashi 2025 Mantras : मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। नाम के अनुसार ही, यह व्रत और पूजा मोक्ष यानी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति दिलाने वाली है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु के विशेष मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को सालभर की 24 एकादशियों के व्रत का पुण्य प्राप्त होता है।
आपको बता दें, मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर को रखा जाएगा। इसी पावन तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था, इसलिए इसे गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी के दिन किन खास मंत्रों का जाप करना चाहिए, जिससे जीवन के कष्ट दूर सके और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
यह भगवान विष्णु का मूल मंत्र है। इसे 'द्वादशाक्षर मंत्र' भी कहा जाता है। यह मंत्र भय और चिंताओं को दूर करता है। इसका निरंतर जाप करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि
यह मंत्र हृदय में भक्ति और प्रेम को बढ़ाता है। इसे जपने से जीवन में सकारात्मकता आती है और भगवान नारायण की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं।
शांताकारं भुजंगशयनं
यह मंत्र भगवान विष्णु के स्वरूप का वर्णन करता है और यह किसी भी पूजा या अनुष्ठान की शुरुआत में उनके ध्यान के लिए उपयोग किया जाता है।
ये भी पढ़ें - Vastu Plants Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं ये पौधा, हो सकता है आर्थिक नुकसान
शांताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्। विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम्॥
इस मंत्र के जाप से एकाग्रता बढ़ती है और भगवान के दिव्य स्वरूप का ध्यान करने से मन को परम शांति मिलती है। साथ ही सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
ॐ विष्णवे नमः
यह भगवान विष्णु का अत्यंत सरल और प्रभावी बीज मंत्र है। यह मंत्र उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनके पास लंबा जाप करने का समय नहीं है।
अच्युतम् केशवं राम नारायणं
इस मंत्र का जाप जीवन की हर परिस्थिति में स्थिरता और बल प्रदान करता है। यह आपको आपके लक्ष्य से भटकने नहीं देता और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 17:56 IST