Budh Gochar 2026: बुध के सिंह राशि में प्रवेश से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, नौकरी और विदेश यात्रा के बनेंगे योग; होगा अपार धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि, व्यापार, तर्क और संवाद का कारक माना जाता है। अगस्त 2026 में बुध का सिंह राशि में प्रवेश कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस गोचर से कई राशियों को नौकरी में पदोन्नति, विदेश यात्रा और अपार धन लाभ के योग बन रहे हैं।

Budh Gochar 2026: बुध के सिंह राशि में प्रवेश से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, नौकरी और विदेश यात्रा के बनेंगे योग; होगा अपार धन लाभ | Image: Meta AI

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, वाणी व व्यापार के कारक ग्रह बुध 22 अगस्त 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य की मित्र राशि सिंह में बुध के गोचर से 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण होगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का यह गोचर 7 सितंबर 2026 तक रहेगा।

 इस 17 दिनों की अवधि के दौरान कई राशियों के जातकों को करियर में शानदार सफलता, नौकरी में प्रमोशन, विदेश यात्रा के अवसर और अचानक अपार धन लाभ के योग बन रहे हैं।आइए जानते हैं कि बुध का सिंह राशि में प्रवेश किन-किन राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध गोचर अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं। बड़े ऑफर मिल सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में नया निवेश धन लाभ कराएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के वीजा और एडमिशन से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे।

मिथुन राशि 

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और यह गोचर आपके तीसरे भाव में हो रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी वाक्पटुता और नेटवर्किंग की तारीफ होगी। मीडिया, मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों को विदेश यात्रा के शानदार अवसर मिलेंगे। व्यापार में नए सौदे फाइनल होंगे, जिससे बड़ा वित्तीय लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के आसार हैं।

सिंह राशि 

बुध का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। सूर्य-बुध की युति से आपकी निर्णय क्षमता और व्यक्तित्व में जबरदस्त निखार आएगा। ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। सैलरी में बढ़ोतरी के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह गोचर आपकी आय के नए रास्ते खोलेगा। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। विदेश जाने का सपना पूरा होगा। जो लोग लंबे समय से विदेश में नौकरी, पढ़ाई या व्यापार का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना इस दौरान साकार होगा। विदेश से जुड़े माध्यमों से जबरदस्त धन लाभ होगा। हालांकि, फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि 

तुला राशि के लिए यह गोचर एकादश भाव में होने जा रहा है। आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। बिजनेस में बड़े क्लाइंट्स जुड़ेंगे जिससे बड़ा मुनाफा होगा। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे और प्रमोशन के पूरे योग बनेंगे। पेशेवर सिलसिले में की गई देश-विदेश की यात्राएं फलदायी रहेंगी।

ये भी पढ़ें - 'P का मतलब पिछड़ा, फिर पंडित और अब पाकिस्तान...', कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश पर बरसे CM योगी

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 August 2026 at 15:49 IST