'P का मतलब पिछड़ा, फिर पंडित और अब पाकिस्तान...', कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश पर बरसे CM योगी

पूर्व CM कल्याण सिंह की पुण्यतिथ पर योगी ने कहा, उन्होंने भगवान राम और सनातन आस्था के सम्मान के लिए सत्ता तक की परवाह नहीं की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Akhilesh Yadav
CM Yogi & Akhilesh Yadav | Image: ANI

लखनऊ में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि और ‘हिंदू गौरव दिवस’ के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जहां कल्याण सिंह के योगदान को याद किया तो दूसरी ओर विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए। सीएम योगी ने सपा पर  कल्याण सिंह को उचित सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कल्याण सिंह ने भगवान राम और सनातन आस्था के सम्मान के लिए सत्ता तक की परवाह नहीं की। उनका जीवन राष्ट्र और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन, शिक्षा सुधार, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक आचरण जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी।

कल्याण सिंह ने परिस्थितियों से समझौता नहीं किया-CM योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब राम मंदिर आंदोलन अपने निर्णायक दौर में था, तब कल्याण सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा था कि 'सत्ता जाती है तो जाए, लेकिन भगवान राम का अपमान स्वीकार नहीं होगा।' उन्होंने जोर देकर कहा कि राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में कल्याण सिंह की भूमिका इतिहास के पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगी। कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

कल्याण सिंह को सपा ने उचित श्रद्धांजलि तक नहीं दी-CM योगी

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कल्याण सिंह के निधन के समय समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उन्हें उचित श्रद्धांजलि तक नहीं दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अलग विषय हो सकते हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ नेता के निधन पर श्रद्धांजलि देना सामान्य शिष्टाचार और लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा होता है। कल्याण सिंह के निधन पर सपा नेताओं ने शब्दों से भी संवेदना व्यक्त नहीं की। वहीं, अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए योगी ने कहा, बाबूजी को श्रद्धांजलि तक नहीं दी।

Advertisement

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘यह सिर्फ बाबूजी का अपमान नहीं, जातीय अपमान और हर सनातन हिंदू का अपमान था। पिछले 9 साल में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के निधन के कार्यक्रमों में शामिल हुआ। बाबूजी के निधन पर पीएम मोदी सारे कार्यक्रम छोड़कर लखनऊ आए थे। कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में मैं और मेरी पूरी कैबिनेट मौजूद थी।'

सीएम योगी ने अखिलेश की तुलना गिरगिट से की

समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग परिस्थितियों के अनुसार अपने राजनीतिक अर्थ बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा, “गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग कभी ‘पी’ की परिभाषा पिछड़ा बताते हैं, कभी पंडित। कभी न कभी ये ‘पी’ की परिभाषा पाकिस्तान भी बता देंगे।”

Advertisement

यह भी पढ़ें:  पैलेट गन पर FIR की मांग को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका धरने पर बैठीं

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड