May Ruchak Yog 2026: रूचक योग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, शुरू होंगे अच्छे दिन
May Ruchak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में रूचक योग को 'पंच महापुरुष' योगों में से एक अत्यंत शक्तिशाली और शुभ योग माना गया है। जब मंगल अपनी स्वराशि में होकर केंद्र भाव में स्थित होता है, तब इस राजयोग का निर्माण होता है। इससे कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है और जल्द ही खुशियों की लॉटरी लग सकती है। आइए जानते हैं।
May Ruchak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर और उनसे बनने वाले राजयोग मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। मई 2026 में ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बनने जा रही है, जो ज्योतिष शास्त्र के सबसे शक्तिशाली पंच महापुरुष योगों में से एक 'रूचक योग' का निर्माण करेगी। आपको बता दें, जब साहस, ऊर्जा और शौर्य के कारक मंगल अपनी स्वराशि या अपनी उच्च राशि में होकर केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तब रूचक महापुरुष योग बनता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों का भाग्योदय होगा?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह महीना सोने के भाव जैसा रहेगा। आपका पदोन्नति हो सकता है। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। आप इस दौरान कठिन से कठिन काम पूरा कर लेंगे। आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। जो छात्र सरकारी नौकरी या किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय सफलता सुनिश्चित करने वाला है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए रूचक योग भाग्योदय लेकर आया है। शत्रु परास्त होंगे। आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जो छात्र सरकारी नौकरी या किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय सफलता सुनिश्चित करने वाला है। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए रूचक योग सुख-सौभाग्य लेकर आया है। आपको करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय शुभ है। इस दौरान आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और भी मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मधुर होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। इस दौरान मकर राशि वालों को भगवान शिव का अभिषेक जरूर करना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 09:59 IST