अपडेटेड 18 January 2026 at 08:12 IST
Mauni Amavasya 2026 Daan: आज मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, सौभाग्य की होगी प्राप्ति; मिलेंगे मनचाहे परिणाम
Mauni Amavasya 2026 Daan: मौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है? आइए जानते हैं।
Mauni Amavasya 2026 Daan: मौनी अमावस्या सनातन धर्म में एक अत्यंत पवित्र और फलदायी तिथि मानी जाती है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की इस अमावस्या को 'माघी अमावस्या' भी कहा जाता है। वहीं आज माघी यानी कि मौनी अमावस्या मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।
शास्त्रों में वर्णन है कि इस दिन दान करने से न केवल पितृ प्रसन्न होते हैं, बल्कि व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान आपके जीवन में सौभाग्य ला सकता है।
मौनी अमावस्या के दिन करें काले तिल का दान
मौनी अमावस्या के दिन काले तिल का दान करने का विशेष विधान है। तिल का दान स्वर्ण दान के समान माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन काले तिल का दान करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है।
मौनी अमावस्या के दिन करें गुड़ का दान
ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध सूर्य ग्रह से माना गया है। मौनी अमावस्या पर गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि गुड़ का दान करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मौनी अमावस्या के दिन करें अन्न का दान
मौनी अमावस्या के दिन अन्न दान बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन अन्न दान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। अन्न दान करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
मौनी अमावस्या के दिन करें घी का दान
अगर आपको बार-बार स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होती रहती है तो मौनी अमावस्या के दिन घी का दान करने से लाभ हो सकता है। साथ ही अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है।
मौनी अमावस्या के दिन जल पात्र का दान
मौनी अमावस्या के दिन जल का पात्र दान करने से पितृदोष से छुटकारा मिल जाता है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। जल पात्र का दान करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 January 2026 at 08:12 IST