अपडेटेड 18 January 2026 at 07:25 IST

18 January 2026 Ka Rashifal: मेष, तुला और मीन समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता; देखें अपना राशिफल

18 January 2026 Ka Rashifal: रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन किन राशियों को शुभता की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

18 January 2026 Ka Rashifal
18 January 2026 Ka Rashifal | Image: Freepik

18 January 2026 Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र में हर दिन ग्रहों की चाल में बदलाव आने से इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। इससे व्यक्ति को शुभ और अशुभ परिणाम मिलते हैं। वहीं आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।

अब ऐसे में आज रविवार का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं।

मेष राशि वालों का दिन 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और सकारात्मकता से भरा रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आपको हर कदम पर किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि वालों का दिन 

आज वृषभ राशि के जातकों के लिए सितारों की चाल एक सुखद और लाभकारी दिन का संकेत दे रही है। चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य भाव में होने से एक अत्यंत शुभ योग बन रहा है, जो आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा।

Advertisement

मिथुन राशि वालों का दिन 

आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहने वाला है। एक ओर जहाँ आपको पुराने अटके हुए लेन-देन या कर्ज को चुकाना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि वालों का दिन 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के नए द्वार खोलने वाला है। करियर और कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से स्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। आज आपको दफ्तर में सहकर्मियों और पुराने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।

Advertisement

सिंह राशि वालों का दिन 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है, जिससे आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी और समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

कन्या राशि वालों का दिन 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य और पारिवारिक खुशहाली का संकेत दे रहा है। यदि पिछले कुछ समय से परिवार में कोई अनबन या उलझन चल रही थी, तो आज वह सुलझती नजर आ रही है।

तुला राशि वालों का दिन 

आज का दिन आपके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलने वाला है। आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।  बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन 'मुनाफे' वाला है।

वृश्चिक राशि वालों का दिन 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है। आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शानदार है जो अपनी तकनीकी सूझ-बूझ और अनुभव के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें - फिर चिढ़ बैठे Donald Trump, ब्रिटेन, डेनमार्क, फ्रांस और जर्मनी सहित 8 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, बढ़ाकर 25% करने की दी धमकी

धनु राशि वालों का दिन 

आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से निकलकर मकर राशि में होने जा रहा है, जो आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। ग्रहों की यह स्थिति संकेत दे रही है कि आज का दिन आपके लिए संतुलित और लाभकारी सिद्ध होगा।

मकर राशि वालों का दिन 

आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। खासकर कानूनी मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेना भारी पड़ सकता है। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा।

कुंभ राशि वालों का दिन 

आज का दिन आपकी जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों के योग बन रहे हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी। आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

मीन राशि वालों का दिन 

आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं। आपके घर मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 January 2026 at 07:22 IST