अपडेटेड 29 January 2025 at 08:50 IST

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर भूलकर भी ये चीजें न दें दान में, वरना...

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर किन चीजों पर दान करें और किन चीजों का नहीं, जानते हैं इस लेख के बारे में...

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर भूलकर भी ये चीजें न दें दान में, वरना... | Image: freepik

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या वैसे तो हिंदू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण होती है लेकिन मौनी अमावस्या का अलग ही महत्व है। यह दिन पितरों को समर्पित है। इस दिन श्रद्धा और दान दोनों का विशेष महत्व है। यदि आप भी दान कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान नहीं किया जाता।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मौनी अमावस्या के दिन किस चीज का दान ना करें। साथ ही ये भी जानेंगे कि किन चीजों के दान से फल प्राप्त हो सकता है। पढ़ते हैं आगे... 

मौनी अमावस्या पर क्या दान में दें?

  • दान में व्यक्ति यदि चावल का दान करता है तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन चावलों का दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  • मौनी अमावस्या के दिन तिल का दान जरूर करें। कहते हैं तिल का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
  • मौनी अमावस्या के दिन व्यक्ति को गुड़ का जरूर दान करना चाहिए। गुड़ के दान से भी पितृ दोष दूर होता है।
  • आप मौनी अमावस्या पर वस्त्र कंबल और अनाज का दान भी कर सकते हैं ऐसा करने से पितृ खुश होते हैं।
  • मौनी अमावस्या पर आप गेहूं, चावल और दाल का दान भी कर सकते हैं। कहते हैं यदि सूखे अनाज का दान किया जाए तो ऐसा करना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे पितृ भी बेहद खुश होते हैं।

मौनी अमावस्या पर क्या दान में न दें?

मौनी अमावस्या पर व्यक्ति भूल कर भी लोहे की वस्तु का दान ना करें। इसके अलावा मौनी अमावस्या पर सरसों के तेल का दान भी करना वर्जित माना गया है। यदि व्यक्ति काले रंग की वस्तुएं या नमक का दान करता है तो ऐसा करना भी बेहद अशुभ है।

ये भी पढ़ें - Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 January 2025 at 08:50 IST