अपडेटेड 20 February 2026 at 13:17 IST

Mangal Rahu Yuti 2026: शनि की राशि में राहु-मंगल की युति बढ़ाएगी खतरा, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान?

Unlucky Zodiac Signs 2026: राहु-मंगल 2026 की यह युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकती है, लेकिन सही समझदारी, धैर्य और सावधानी से इन परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

राहु-मंगल युति 2026 | Image: Freepik/Social Media

Mangal Rahu Yuti 2026 In Kumbh Rashi: 23 फरवरी 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दिन मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो शनि की राशि मानी जाती है। बता दें कि कुंभ राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं। ऐसे में राहु और मंगल की युति बन रही है, जो 2 अप्रैल 2026 तक रहेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को उग्र ग्रह, शनि को कठोर और राहु को पाप ग्रह माना जाता है। जब ये ग्रह एक साथ आते हैं, तो जीवन में उतार-चढ़ाव, तनाव और परेशानियों की संभावना बढ़ जाती है। इस युति का सबसे ज्यादा असर तीन राशियों पर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इन राशियों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मेष राशि

राहु-मंगल की युति मेष राशि के जातकों के जीवन में अचानक हलचल ला सकती है। इस दौरान बिना वजह खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। आमदनी अपेक्षा से कम हो सकती है और निवेश या खर्च ज्यादा रह सकता है। परिवार में भी चिंता का माहौल बन सकता है। कीमती चीजों जैसे सोना-चांदी या जरूरी सामान का विशेष ध्यान रखें, इनके खोने की आशंका है। करियर और पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें। साथ ही सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धन से जुड़े फैसले बहुत सावधानी से लें। किसी को उधार देने से बचें और नए निवेश फिलहाल टाल दें। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। दांपत्य और निजी जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना जरूरी है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी और गुस्सा या अहंकार बढ़ सकता है। जीवनसाथी से बातचीत में कमी विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें। इस दौरान संतान से जुड़ी चिंताएं भी मन को परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने या दुर्घटना की संभावना बनी रह सकती है।

क्या करें और क्या नहीं?

  • किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छे से सोचें। 
  • बेवजह खर्च और जोखिम भरे निवेश से बचें। 
  • गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। 
  • स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

राहु-मंगल 2026 की यह युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकती है, लेकिन सही समझदारी, धैर्य और सावधानी से इन परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Mangal Gochar 2026: कुंभ राशि में मंगल का गोचर बदलेगा किस्मत, जानें किन राशियों को होगा धनलाभ?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 13:17 IST