अपडेटेड 19 February 2026 at 13:27 IST

Mangal Gochar 2026: कुंभ राशि में मंगल का गोचर बदलेगा किस्मत, जानें किन राशियों को होगा धनलाभ?

Mars Transit In Aquarius: मंगल का कुंभ राशि में गोचर कई राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है। सही दिशा में मेहनत और सकारात्मक सोच से आप इस गोचर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

mangal gochar 2026 kumbh rashi mars transit in Aquarius lucky zodiac signs will get Money and prosperity in life
मंगल गोचर 2026 कुंभ राशि | Image: Freepik

Lucky Zodiac Signs 2026: 23 फरवरी 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि कुंभ राशि में पहले से ही राहु, बुध, सूर्य और शुक्र विराजमान हैं, जिससे चतुर्ग्रही योग बन रहा है। ऐसे में मंगल का यहां गोचर होना बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास और पराक्रम का कारक ग्रह है। जब कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है, तो व्यक्ति के रुके हुए काम भी तेजी से पूरे होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि मंगल के इस गोचर का अलग-अलग राशियों पर क्या असर पड़ेगा और किन राशियों को धन और सफलता का लाभ मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर काफी शुभ रहेगा। मंगल आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा, जो आय और इच्छाओं की पूर्ति का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने के योग हैं।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर करियर में तरक्की लेकर आएगा। मंगल आपकी कुंडली के दसवें भाव में रहेगा, जो कर्म, नौकरी और व्यवसाय से जुड़ा होता है। इस समय नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को नए मौके मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं और अचल संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Advertisement
Uploaded image

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर घर और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ देगा। मंगल आपके चौथे भाव में गोचर करेगा, जो माता, घर, वाहन और भूमि से जुड़ा होता है।इस दौरान घर खरीदने या वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है। माता का सहयोग मिलेगा और परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। किए गए नए प्रयोग और योजनाएं आपको अच्छा लाभ दिला सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित होगा। मंगल आपकी राशि के दूसरे भाव में रहेगा, जो धन, परिवार और वाणी का कारक होता है। इस समय धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की संभावना है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और लिए गए फैसले सफल साबित होंगे।

Advertisement

मंगल का कुंभ राशि में गोचर कई राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है। खासतौर पर मेष, वृष, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। सही दिशा में मेहनत और सकारात्मक सोच से आप इस गोचर का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
 

यह जरूर पढ़ें: Surya Grahan 2026 Impact: खत्म नहीं हुआ सूर्य ग्रहण का प्रभाव, अगले कुछ दिन इन राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 13:27 IST