Mangal Guru Yuti 2026: गुरु-मंगल की युति मिलकर बनाएगी लाभ योग, इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य; आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Labh Yog 2026: लाभ योग 2026 कई लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। किसी भी योग का पूरा लाभ तभी मिलता है जब आप मेहनत और सही फैसले के साथ आगे बढ़ते हैं। इसलिए इस समय का सही इस्तेमाल करें और अपने लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाएं।

गुरु-मंगल युति 2026 | Image: AI/Freepik

Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को हमारे जीवन में होने वाले बदलावों से जोड़ा जाता है। जून 2026 में एक बहुत ही खास योग बनने जा रहा है, जिसे लाभ योग कहा जाता है। यह योग 28 जून को मंगल और बृहस्पति यानी गुरु के विशेष संयोग से बनेगा।

इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खासतौर पर शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान धन लाभ, करियर में तरक्की और नई शुरुआत के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

क्या होता है लाभ योग?

द्रिक पंचांग के अनुसार, जब मंगल और बृहस्पति 60 डिग्री के कोण पर होते हैं, तब लाभ योग बनता है। इसे त्रिएकादश योग भी कहा जाता है।

ज्योतिष में इस योग को बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति को मेहनत का अच्छा फल दिलाता है और जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खोलता है। रुके हुए काम पूरे होने और अचानक लाभ मिलने के योग भी बनते हैं।

किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

वृषभ राशि

इस समय आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। आप अपनी बात खुलकर रख पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के संकेत नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही, प्रॉपर्टी से लाभ संभव हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और सामाजिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। ऐसे में नए लोगों से मुलाकात, जो भविष्य में मददगार बन सकते हैं। परिवार में चल रही समस्याएं कम होंगी और घर का माहौल बेहतर रहेगा। इसके अलावा धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इस दौरान नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। काम में पहचान और सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा हो सकता है। इस दौरान नौकरी और बिजनेस में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कर्ज से राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियां और रिश्तों में मजबूती होगी। इसके अलावा सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।

लाभ योग 2026 कई लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। खासकर वृषभ, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और सफलता का हो सकता है।

हालांकि, किसी भी योग का पूरा लाभ तभी मिलता है जब आप मेहनत और सही फैसले के साथ आगे बढ़ते हैं। इसलिए इस समय का सही इस्तेमाल करें और अपने लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाएं।

 

यह जरूर पढ़ें: Lakshmi Narayan Rajyog 2026: शुक्र-बुध मिलकर बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग 2026, जानें किन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता; होगा धन लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 29 April 2026 at 16:35 IST