Lakshmi Narayan Rajyog 2026: शुक्र-बुध मिलकर बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग 2026, जानें किन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता; होगा धन लाभ

Lucky Zodiac Signs 2026: लक्ष्मी नारायण राजयोग 2026 चार राशियों के लिए खास तौर पर शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान करियर, पैसा, और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

lakshmi-narayan-yog-2026-shukra-budh-yuti lucky zodiac signs-success-mithun-kanya-tula-dhanu rashi
लक्ष्मी नारायण राजयोग 2026 | Image: AI/Freepik

Shukra Budh Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 में एक बेहद खास योग बनने जा रहा है, जिसे लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब शुक्र ग्रह और बुध ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं।

शुक्र ग्रह धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक होते हैं। वहीं बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार और संचार के कारक माने जाते हैं।

इस साल 14 मई को शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मई को बुध देव भी उसी राशि में आ जाएंगे। जैसे ही ये दोनों ग्रह एक साथ होंगे, लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। यह योग खासतौर पर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इन राशियों पर इसका क्या असर होगा।

मिथुन राशि

इस योग का सबसे ज्यादा फायदा मिथुन राशि वालों को मिल सकता है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होने लगेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे योजनाएं सफल होंगी। इसके अलावा नौकरी बदलने या नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। साथ ही, सेहत में सुधार होगा और पढ़ाई करने वालों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला रहेगा। ऐसे में ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। राजनीति या समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय खास अच्छा है। साथ ही,  किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा।

Uploaded image

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से बहुत मजबूत साबित हो सकता है। ऐसे में धन और संपत्ति में बढ़ोतरी के योग हैं। निवेश और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा समय है। इसके अलावा बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। धार्मिक यात्रा या घूमने का प्लान बन सकता है। साथ ही, पुराने तनाव और चिंताएं दूर होंगी।

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय खुशियों से भरा रह सकता है। व्यापार में लाभ और विस्तार के मौके मिलेंगे। इसके अलावा पार्टनरशिप में किया गया काम सफल रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बढ़ेगी। साथ ही, पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत पर ध्यान देंगे और लाइफस्टाइल सुधरेगी।

लक्ष्मी नारायण राजयोग 2026 चार राशियों के लिए खास तौर पर शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान करियर, पैसा, और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए इस योग का असर भी अलग-अलग हो सकता है। सही मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
 

यह जरूर पढ़ें: Hans Mahapurush Rajyog 2026: गुरु के कर्क में प्रवेश करने से बनेगा हंस महापुरुष राजयोग, इन 3 को राशियों को होगा धन लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड