Mangal Gochar 2026: मंगल देव बदलने जा रहे हैं अपनी चाल, इन 4 राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू; होगा बंपर लाभ
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा, साहस के कारक मंगल देव की चाल में बदलाव बेहद खास माना जाता है। मंगल गोचर से जातकों के जीवन में पराक्रम, करियर और आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है। अब ऐसे में किन राशियों को लाभ होगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, भूमि, साहस, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जब भी ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। वहीं इस साल का मंगल गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है? आइए जानते हैं।
मेष राशि
मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे और रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी के बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलेगा। कहीं बाहर जाते समय दही-चीनी खाकर जाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और व्यापार में नए अवसर लेकर आएगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपके जीवन में कुछ नया होगा।
वृश्चिक राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय सबसे उत्तम है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक समृद्धि लाने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिल सकता है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा और कोर्ट-कचहरी या प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 July 2026 at 15:53 IST