अपडेटेड 10 January 2026 at 14:19 IST

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, बनते काम लगेंगे बिगड़ने और होंगे नुकसान

Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। अगर आप इस दिन दान-पुण्य करते हैं तो ये बेहद शुभ माना जाता है।

Makar Sankranti 2026 | Image: Freepik

Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। साल 2026 में यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे 'उत्तरायण' की शुरुआत माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया दान अक्षय पुण्य फल प्रदान करता है।

अक्सर लोग पुण्य कमाने की चाह में मकर संक्रांति पर दिल खोलकर दान करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत चीजों का दान आपके बनते कामों को बिगाड़ सकता है? शास्त्रों के अनुसार, कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनका दान इस दिन करना वर्जित माना गया है। आइए विस्तार से जानते हैं।

पुराने और फटे हुए कपड़ों का दान

मकर संक्रांति पर नए वस्त्रों का दान शुभ माना जाता है, लेकिन भूलकर भी पुराने, फटे या गंदे कपड़ों का दान न करें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

इस्तेमाल किया हुआ तेल का न करें दान 

इस दिन तिल और तेल का दान अत्यंत फलदायी होता है, लेकिन ध्यान रहे कि तेल हमेशा ताजा और साफ हो। बचा हुआ तेल दान करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

प्लास्टिक और धारदार वस्तुओं का न करें दान 

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्लास्टिक की वस्तुएं, कांच का सामान या धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति बनती है।

ये भी पढ़ें - Bread Omelette या Sprouts, सुबह नाश्ते में क्या खाने से कम होगा आपका वजन? जानें खाने का सही तरीका

बासी भोजन का न करें दान 

मकर संक्रांति पर किसी गरीब या जरूरतमंद को बासी या खराब हो चुका भोजन न खिलाएं। बासी भोजन का दान राहु दोष को बढ़ाता है और मानसिक तनाव का कारण बनता है।

लोहे की चीजें का न करें दान 

मकर संक्रांति के दिन लोहे की चीजों का दान करने से बचें। इससे आपको शनिदोष लग सकता है और आपके जीवन में कलह-क्लेश आ सकते हैं और आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 January 2026 at 14:19 IST