अपडेटेड 10 January 2026 at 12:43 IST

Bread Omelette या Sprouts, सुबह नाश्ते में क्या खाने से कम होगा आपका वजन? जानें खाने का सही तरीका

Bread Omelette Vs Sprouts: क्या आप अपना वजन कम करना चाहते हैं? तो हम आपको इस लेख बताएंगे कि ब्रेड ओमलेट और स्प्राउट्स में से आपको क्या खाने से ज्यादा फायदा हो सकता है।

Bread Omelette Vs Sprouts
Bread Omelette Vs Sprouts | Image: Freepik

Bread Omelette Vs Sprouts: वजन घटाने के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह चुनना होता है कि सुबह के नाश्ते में क्या खाएं। अक्सर हमारे सामने दो चीजें होती हैं, एक तरफ प्रोटीन से भरपूर ब्रेड ऑमलेट और दूसरी तरफ पोषक तत्वों का खजाना स्प्राउट्स, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा ऑप्शन आपके पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है। 

आइए हम आपको इस लेख में बताएंगे कि वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं?

प्रोटीन से भरपूर है ब्रेड ऑमलेट

ब्रेड ऑमलेट उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो जिम जाते हैं या जिनका दिन काफी भागदौड़ भरा रहता है। अंडे में हाई-क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को रिपेयर करने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इसे खाने से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। आप अगर सुबह ब्रेक में ब्रेड ऑमलेट खाते हैं तो आप दोपहर तक अनहेल्दी खाना खाने से बच सकते हैं। 

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो 'व्हाइट ब्रेड' की जगह होल व्हीट या मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें। साथ ही, इसे मक्खन के बजाय कम जैतून तेल या बिना तेल के नॉन-स्टिक पैन पर बनाएं।

Advertisement

जीरो फैट सुपरफूड है स्प्राउट्स

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आप स्प्राउट्स भी खा सकते हैं। ये सुपरफूड की तरह काम करता है। स्प्राउट्स में कैलोरी बहुत कम और फाइबर बहुत ज्यादा होता है। फाइबर आपके पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। स्प्राउट्स अंकुरित होने के बाद अनाज में विटामिन C, आयरन और एंजाइम्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो आपकी इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल को बूस्ट करते हैं।

ये भी पढ़ें - Hindi Diwas Sandesh 2026 : 'हिंदी सुकून है, हिंदी मेरी पहचान...', आज हिंदी दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Advertisement

वजन घटाने के लिए बेस्ट है स्प्राउट्स 

सिर्फ अंडा और ब्रेड न खाएं। ऑमलेट में बारीक कटी पालक, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालें। इससे फाइबर की मात्रा बढ़ेगी और वजन घटाना आसान होगा। इतना ही नहीं, स्प्राउट्स भी आप खा सकते हैं, लेकिन आप कच्चे स्पाउट्स खाने से बचें। आप उबले हुए स्प्राउट्स खाएं। उसमें ऊपर से नींबू डालें। नींबू का विटामिन C आयरन सोखने में मदद करेगा और इससे आपका वजन कम हो सकता है। 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 January 2026 at 12:43 IST