अपडेटेड 6 January 2026 at 14:07 IST
Makar Sankranti 2026 Lucky Zodiac: मकर संक्रांति के दिन से इन 5 राशियों के लिए खुल जाएंगे किस्मत के ताले, सभी चिंताएं होंगी दूर
Makar Sankranti 2026 Lucky Zodiac: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को को सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Makar Sankranti 2026 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति वह समय है जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। वहीं 14 जनवरी 2026 को इस साल मकर संक्रांति का त्योहार कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन से भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते है।
इस दिन सूर्यदेव की उपासना करने से व्यक्ति को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में मकर संक्रांति के दिन से किन राशियों को किस्मत चमकने वाली है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मकर संक्रांति मेष राशि वालों के लिए शुभ
मेष राशि वालों के लिए मकर संक्रांति शुभ माना जा रहा है। करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगी। सूर्य का गोचर आपके दसवें भाव में होने से कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए प्रमोशन मिल सकते हैं और व्यापार में भारी धन लाभ के योग हैं। पुरानी मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
मकर संक्रांति सिंह राशि वालों के लिए शुभ
सूर्यदेव सिंह राशि के स्वामी माने जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति वरदान लेकर आया है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिल सकती है।
मकर संक्रांति वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय साहस और पराक्रम में वृद्धि का है। आपके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ देंगे। परिवार के साथ रिश्ते सुधरेंगे और घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आपको नई नौकरी मिल सकती है।
मकर संक्रांति धनु राशि वालों के लिए शुभ
मकर संक्रांति के बाद धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में किया गया निवेश लाभ दे सकता है। संतान पक्ष से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें - Sakat Chauth 2026: सकट चौथ के दिन इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, जानें पूजा की सामग्री और महत्व
मकर संक्रांति मीन राशि वालों के लिए शुभ
मीन राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कम मेहनत में भी अधिक परिणाम प्राप्त होंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 14:07 IST